पश्चिम बंगाल के मालदा में बीजेपी समर्थक की गोली मारकर हत्या, 6 घायल

पश्चिम बंगाल के मालदा में बीजेपी समर्थक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हो गए.

Advertisement
हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. (Representational Photo: ITG) हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. (Representational Photo: ITG)

aajtak.in

  • मालदा,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक 35 साल के बीजेपी समर्थक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार शाम इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रामकेली इलाके में हुई, 

बताया जा रहा है कि समीर घोष नाम के बीजेपी समर्थक पर हमलावरों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया और फिर दो गोलियां मारीं. इस बीच, स्थानीय लोगों का दावा है कि समीर घोष की हत्या विरोधी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जांच के लिए SIT बनी, 3 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हो गए. इसके बाद उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

वहीं, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »