'सड़कों पर नहीं, मस्जिदों में पढ़ें नमाज', आजतक से बातचीत में बोले बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह

बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होनी चाहिए और इसे मस्जिदों में ही पढ़ा जाना चाहिए. उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था और लोगों की सुविधा से जुड़ा मामला बताते हुए अदालत के आदेशों का हवाला दिया.

Advertisement
कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए विधायक अर्जुन सिंह ने रखा अपना पक्ष (Photo: ITG) कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए विधायक अर्जुन सिंह ने रखा अपना पक्ष (Photo: ITG)

अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • कोलकाता,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:09 AM IST

पश्चिम बंगाल में सड़कों पर नमाज को लेकर बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह ने आजतक से बातचीत में साफ कहा कि 'राज्य में अब सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए'. उन्होंने कहा कि 'नमाज के लिए मस्जिदें बनी हैं और लोगों को वहीं जाकर अपनी इबादत करनी चाहिए.' उनके इस बयान ने एक बार फिर इस मुद्दे को सामने ला दिया है.

Advertisement

दरअसल, अर्जुन सिंह का कहना है कि यह फैसला किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि आम जनता की सुविधा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से कई प्रशासनिक मामलों में बेहद सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. इन निर्देशों का मकसद राज्य में अनुशासन लाना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अक्सर सड़कों पर नमाज होने की वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बंगाल में CM शुभेंदु ने मंत्रियों को किया विभागों का आवंटन, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

अदालत के आदेश और नियमों की सख्ती

विधायक अर्जुन सिंह ने अपने बयान में इस मामले में कानूनी आधार का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले से ही अदालत के आदेश मौजूद हैं और प्रशासन अब इन्हें जमीन पर सख्ती से लागू करने की दिशा में काम कर रहा है. उनके मुताबिक, सार्वजनिक रास्तों का इस्तेमाल किसी भी ऐसी गतिविधि के लिए नहीं होना चाहिए, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो. उन्होंने साफ किया कि नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तय दिशा-निर्देशों को लागू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement