Egg पॉलिटिक्स! मिड डे मील से अंडा गायब, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया ऐलान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ये घोषणा की. इससे पहले मिड डे मील का जिम्मा इस्कॉन को दिए जाने पर विरोधियों ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के सरकार में आते ही बच्चों को अंडे से वंचित कर दिया गया.

Advertisement
मिड डे मील को लेकर शुभेंदु अधिकारी का फैसला. (Photo: PTI) मिड डे मील को लेकर शुभेंदु अधिकारी का फैसला. (Photo: PTI)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के स्कूलों में मिड डे मील से अंडा गायब होने के विवाद के बाद राज्य सरकार ने मिड डे मील में अंडा दिए जाने की घोषणा की है. कोलकाता के स्कूलों में शुद्ध सात्विक भोजन के अलावा अलग से अंडा दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ये घोषणा की. इससे पहले मिड डे मील का जिम्मा इस्कॉन को दिए जाने पर विरोधियों ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के सरकार में आते ही बच्चों को अंडे से वंचित कर दिया गया. हालांकि, इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने घोषणा की कि इस्कॉन के सात्विक भोजन के अलावा अलग से बच्चों को अंडा भी दिया जाएगा.

Advertisement

बता दें कि एक अगस्त से कोलकाता के अधिकतर स्कूलों में मिड डे मील का पायलट प्रोजेक्ट लागू होगा, जहां इस्कॉन के जरिए शुद्ध सात्विक प्रोटीन युक्त भोजन भोजन बच्चों को दिया जाएगा. इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए बच्चों को अलग से अंडा भी दिया जाएगा ताकि बच्चों को प्रोटीन भरा भोजन मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »