कुत्ते के काटने पर हुआ विवाद, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार 2 फरार

आगरा में कुत्ते काटने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि मृतक नॉनवेज खाने के बाद हड्डियों को आरोपी के घर के बाहर फेंक देता था. आरोपी के परिजनों ने कई बार शिकायत की थी. इस कारण आरोपी और मृतक के बीच दुश्मनी चल रहा था. मौका देख कर रविवार रात को घटना को अंजाम दे दिया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 01 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में कुत्ते काटने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है.

Advertisement

घटना थाना न्यू आगरा के नगला हवेली की है. यहां के रहने वाले जैकी रविवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर टहल रहा था. इस दौरान पड़ोसी राकेश का कुत्ता जैकी पर भौंकने लगा. इसके बाद जैकी ने पड़ोसी को आवाज लगाकर कुत्ता घर के अंदर बांध कर रखने को कहा. इस बात से राकेश उर्फ बॉक्सर और उसके परिजनों को यह बात नागवार गुजरी. फिर राकेश, उसकी पत्नी सुमन, बेटा करन और अक्कू अपने अन्य साथियों के साथ सरिया और लाठी-डंडे लेकर जैकी पर दौड़ पड़े.

ये भी पढ़ें- UP: शराब के नशे में बेल्ट से बेरहमी से पत्नी को पीटा, दर्द से तड़प-तड़प कर मौके पर हुई मौत

'परिजनों ने शव थाना न्यू आगरा के सामने रखकर रास्ता किया जाम' 

फिर जैकी को पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट की. आनन-फानन में परिजन जैकी को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जैकी की हालत खराब देख एसएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया. एसएन मेडिकल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद जैकी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने जैकी का शव थाना न्यू आगरा के सामने रखकर रास्ता जाम कर दिया.

Advertisement

'एक महीने पहले मृतक को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था'

सूचना पाकर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. जानकरी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले पड़ोस के रहने वाले राकेश के पालतू कुत्ते ने जैकी को काट लिया था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था. उस दौरान आस-पड़ोस के ही कुछ लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था.

'एक महीने से चल रही थी दोनों के बीच रंजिश'

इसके बाद से ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी. आरोप है कि जैकी नॉनवेज खाने के बाद हड्डियों को राकेश के घर के बाहर फेंक देता था. राकेश के परिजनों ने कई बार जैकी की शिकायत उसके मां-बाप से की. लेकिन जैकी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था. इस कारण राकेश और जैकी के बीच दुश्मनी चल रहा था. मौका देख कर रविवार रात को घटना को अंजाम दे दिया.

मामले में DCP ने कही ये बात

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि रविवार रात 11 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है. इसमें जैकी नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मुकदमे में 7 लोगों को नामजद किया गया है. इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »