Lucknow: होटल के फर्स्ट फ्लोर से गिरकर युवक की मौत, गर्लफ्रेंड के साथ आया था जन्मदिन मनाने

लखनऊ में 26 साल के युवक की होटल के फर्स्ट फ्लोर से गिरकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, युवक जन्मदिन मनाने के लिए गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा हुआ था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

सत्यम मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फर्स्ट फ्लोर से गिर गया. जिसके बाद होटल वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घायल युवक को आनन-फानन में पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, युवक की गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आलमबाग के आदर्श नगर निवासी 26 वर्षीय सक्षम सिंह के रूप में हुई है.

कमरा नंबर 17 में ठहरे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, सक्षम शनिवार की सुबह जन्मदिन मनाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ के होटल में स्टे के लिए आया हुआ था. दोनों को होटल वालों ने रहने के लिए फर्स्ट फ्लोर का कमरा नंबर 17 दिया हुआ था. फिर रात को करीब 8:30 बजे युवक पहली मंजिल से नीचे गिर गया. जिससे उसके सिर पर काफी चोटें आईं. होटल वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. युवक को बाराबिरवा स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

हर एंगल से की जा रही जांच
युवक की हालत काफी गंभीर थी. इसलिए डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सक्षम की गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पता चला है कि युवक ने शराब पी हुई थी. लेकिन वह खिड़की से नीचे कैसे गिर गया? या दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था? पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. कृष्णा नगर के एसीपी नवीन द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल सक्षम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »