'मेरे लिए मर चुकी हो...' फिरोजाबाद में पति ने पत्नी का किया 'जीते जी पिंडदान'

फिरोजाबाद में पति द्वारा जीवित पत्नी का पिंडदान कर वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता दीपा ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना व धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और एफआईआर की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पति ने पत्नी के 'जीते जी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पिंडदान' का वीडियो (Photo- Screengrab) पति ने पत्नी के 'जीते जी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पिंडदान' का वीडियो (Photo- Screengrab)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद ,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

Uttar Pradesh News: फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी का जीते जी पिंडदान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला दीपा स्वर्णकार ने अपने पति जितेंद्र प्रकाश और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. 2 अगस्त को पति द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर पिंडदान का वीडियो लगाने के बाद पीड़िता ने थाना लाइनपार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और एफआईआर की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

10 साल पहले हुई थी शादी, प्रताड़ना का आरोप

नगला विष्णु निवासी दीपा स्वर्णकार का विवाह 26 अगस्त 2014 को जितेंद्र प्रकाश के साथ हुआ था. दीपा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जितेंद्र, सास मंजू वर्मा, ननद शालनी और देवर नकुल उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. 30 जुलाई को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे बचने के लिए उसने कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई.

व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया 'जीते जी पिंडदान' का वीडियो

पीड़िता के अनुसार, 2 अगस्त को पति ने उसका जीते जी पिंडदान करने का वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया. जब दीपा ने इसका विरोध किया तो पति ने कहा कि वह उसके लिए मर चुकी है और अब वह उसके साथ नहीं रहेगा. दीपा का दावा है कि उसके पास जान से मारने की धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.

Advertisement

दो बच्चों के साथ मानसिक तनाव में पीड़िता, पुलिस जांच जारी

दीपा ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और इस पूरी घटना से वह और उसके बच्चे भारी मानसिक तनाव में हैं. उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ सुरक्षा देने की गुहार लगाई है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »