गाजियाबाद डबल मर्डर: पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने साथ किया डिनर, फिर हुआ खूनी खेल

गाजियाबाद के लोनी में अवैध संबंधों के शक में राशिद नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शबनम और दोस्त फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात से पहले तीनों ने साथ खाना खाया था. सात बच्चों की मां की मौत के बाद आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं.

Advertisement
गाजियाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या (Photo- Screengrab) गाजियाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या (Photo- Screengrab)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने दोस्ती और विश्वास के रिश्तों को लहूलुहान कर दिया. एक शख्स ने अपनी सात बच्चों की पत्नी और अपने ही 'जिगरी' दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मामला अवैध प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां शक की आग ने हंसते-खेलते परिवार को श्मशान बना दिया.

Advertisement

साथ खाया खाना, फिर बरसाईं गोलियां

वारदात ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले की है. आरोपी राशिद को अपनी पत्नी शबनम (36) और पड़ोसी दोस्त फहीम (32) के बीच बढ़ते करीबियों का शक था. सोमवार रात फहीम, राशिद के घर पर ही मौजूद था. 

बताया जा रहा है कि तीनों ने पहले साथ बैठकर खाना खाया, हंसी-मजाक हुआ, लेकिन उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि राशिद के दिमाग में कत्ल का खौफनाक मंसूबा पक रहा है. खाने के बाद अचानक विवाद शुरू हुआ और गुस्से में पागल राशिद ने तमंचा निकालकर अपनी पत्नी और दोस्त पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं.

सात बच्चों के सिर से उठा साया

इस दोहरे हत्याकांड ने न सिर्फ इलाके को दहला दिया, बल्कि सात मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया और पिता को सलाखों के पीछे जाने की राह पर धकेल दिया. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:40 बजे सूचना मिलते ही जब टीम मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर शबनम और फहीम की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था.

Advertisement

तीन टीमें कर रही हैं आरोपी की तलाश

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों का नजर आ रहा है। आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement