सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई कर यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, देश में पहले नंबर पर

प्रचंड गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति में नया रिकॉर्ड बनाया है और 31,824 मेगावाट की पीक डिमांड पूरी कर देश में सबसे आगे रहा. इस दौरान महाराष्ट्र से अधिक बिजली आपूर्ति दर्ज की गई. 24-25 मई को कई समय पर 30 हजार मेगावाट से अधिक सप्लाई हुई. शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे से अधिक बिजली दी गई. ऊर्जा विभाग के अनुसार पूरी व्यवस्था सुचारु रही और उपभोक्ताओं को राहत मिली.

Advertisement
UP ने 31824 मेगावाट डिमांड पूरी की. File Photo ITG UP ने 31824 मेगावाट डिमांड पूरी की. File Photo ITG

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

देश में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. प्रदेश में इस समय इतिहास की सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई की जा रही है. 24 मई को उत्तर प्रदेश ने 31,824 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड पूरी कर देश में सबसे अधिक बिजली उपलब्ध कराने वाला राज्य बनने का दावा किया है. इसी अवधि में महाराष्ट्र में 29,463 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गई थी.

Advertisement

24 मई की रात नया रिकॉर्ड बना
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी और उद्योगों को बड़ी राहत मिली है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार, इससे पहले साल 2025 में सबसे अधिक पीक डिमांड 11 जून की रात 12:45 बजे 31,486 मेगावाट दर्ज की गई थी, लेकिन 24 मई की रात नया रिकॉर्ड बन गया.

कब-कितनी बिजली की डिमांड? 
प्रदेश में 24 और 25 मई के दौरान लगातार उच्च स्तर पर बिजली आपूर्ति की गई. 24/25 मई की रात 1 बजे 29,933 मेगावाट, रात 3 बजे 30,569 मेगावाट बिजली दी गई. वहीं 25 मई की सुबह 5 बजे 29,573 मेगावाट और सुबह 10 बजे 27,392 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हुई. दोपहर 2 बजे भी 29,616 मेगावाट डिमांड पूरी की गई.

Advertisement

यूपीपीसीएल के निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को शहरों, महानगरों, मंडल मुख्यालयों, तहसील, नगर पंचायतों और औद्योगिक क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की गई.

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में केवल 22 मिनट के लिए बिजली कटौती हुई. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे के रोस्टर के मुकाबले औसतन 22 से 22.5 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई.

ऊर्जा विभाग का कहना है कि बढ़ती गर्मी और रिकॉर्ड मांग के बावजूद प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement