आंधी-तूफान और बारिश ने UP में मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मौसम की करवट कई लोगों के लिए आफत बन गई. राज्य में तेज आंधी, बारिश और तूफान के चलते 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड क्षेत्र में देखने को मिला, जहां 10 लोगों की जान जाने की सूचना है.

Advertisement
कई इलाकों में पेड़, टिनशेड और बिजली के खंभे गिरने की जानकारी सामने आई. (Photo: PTI) कई इलाकों में पेड़, टिनशेड और बिजली के खंभे गिरने की जानकारी सामने आई. (Photo: PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

नौतपा की तपती गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्त‑व्यस्त कर दिया. लखनऊ समेत पश्चिमी, पूर्वी और तराई क्षेत्रों के कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ. अलग‑अलग हादसों, बिजली गिरने और बाढ़ जैसी स्थितियों में प्रदेशभर में 16 लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में पेड़, टिनशेड और बिजली के खंभे गिरने की जानकारी सामने आई.

Advertisement

प्रदेश में सबसे अधिक 10 मौतें बुंदेलखंड क्षेत्र में दर्ज की गईं. बांदा और हमीरपुर में तीन‑तीन लोगों की जान गई. इसके अलावा रायबरेली, अंबेडकरनगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, भदोही, देवरिया, आगरा, मथुरा, उन्नाव और फतेहपुर समेत कई जिलों में भी मौतों की सूचना प्रशासन को मिली है, जिसकी जांच जारी है. इस बीच, सहारनपुर के शाकंभरी देवी क्षेत्र में पहाड़ियों से आए तेज जलप्रवाह की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत होने की खबर भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: मौसम होने वाला है कूल-कूल, ओले भी गिरेंगे... दिल्ली-NCR को लेकर ये अलर्ट

तापमान में कमी

आंधी-बारिश के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मिर्जापुर में 100 मिमी, अयोध्या में 90 मिमी, प्रयागराज में 61 मिमी और उन्नाव में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई. सीतापुर, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा.

Advertisement

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी‑तूफान और 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कानपुर‑उरई रेलखंड और गोरखपुर क्षेत्र में ओएचई लाइन टूटने तथा ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित रहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »