यूपी की गौशालाएं अब 24 घंटे CCTV निगरानी में... 5,446 आश्रय स्थलों पर 7,500 से ज्यादा कैमरे लगे

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौशालाओं और गो-आश्रय स्थलों की निगरानी को मजबूत करते हुए 24 घंटे CCTV सिस्टम लागू कर दिया है. प्रदेश के 5,446 केंद्रों पर 7,500 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पशुओं की देखभाल और व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा सके.

Advertisement
यूपी की गौशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी. (Photo: Representational) यूपी की गौशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गोवंश आश्रय स्थलों की निगरानी को और सख्त करते हुए बड़ा कदम उठाया है. अब प्रदेश में 5,446 गौशालाओं और गो-आश्रय स्थलों को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी से जोड़ दिया गया है. इसके लिए कुल 7,592 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. यह व्यवस्था लापरवाही रोकने और पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है.

Advertisement

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, इस डिजिटल निगरानी सिस्टम के जरिए चारा, पशुओं के स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाया जा सके. इस पूरे मामले को लेकर सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी.

यह भी पढ़ें: UP में छिड़ी गौशाला Vs परफ्यूम की जंग, अखिलेश पर बोले दिनेश शर्मा- यह गौमाता है, मां पर टिप्पणी नहीं की जाती

गौशालाओं में निगरानी को लेकर प्रदेश के 56 जिलों में कमांड एंड कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए गए हैं, जहां से इन कैमरों की मॉनिटरिंग की जा रही है. इसी के साथ बाकी 19 जिलों में भी जल्द कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे. इसके लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में एक मजबूत सिस्टम तैयार हो सके.

Advertisement

सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी कैमरे में खराबी आने पर तुरंत मरम्मत कराई जाए. आश्रय स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के आदेश भी दिए गए हैं. सरकार का मानना है कि यह कदम न सिर्फ गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत करेगा, बल्कि जनता का भरोसा भी बढ़ाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement