'अखिलेश जी की बेटी पर अभद्र टिपप्णी हुई, मैंने FIR करवाई...', आजमगढ़ में बोले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम बेटियों में भेदभाव नहीं रखते. कोई भी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता. बेटी तो बेटी होती है और हम तो संस्कार में भले बसे हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सब की बेटी होती है.

Advertisement
अखिलेश यादव की बेटी पर टिपप्णी मामले पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ. (Photo: PTI) अखिलेश यादव की बेटी पर टिपप्णी मामले पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ. (Photo: PTI)

राजीव कुमार

  • आजमगढ़,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था कि अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. ये जैसे ही मेरे संज्ञान में आया. मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए. बेटी तो बेटी होती है और हम तो संस्कार में भले बसे हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सब की बेटी, गांव की बहन सबकी बहन. हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो. अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर संयम रखें.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम बेटियों में भेदभाव नहीं रखते. कोई भी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता. आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने राज्य में बेटियो के जन्म लेने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए हमने व्यवस्था दी है. 

सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश जी दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने चेले-चपाटों को भी समझा दो. अगर नहीं समझा सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो. हम समझा देंगे. 

बता दें कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है.

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा कर अदिति यादव की छवि खराब करने का प्रयास किया गया. मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है.

Advertisement

शिकायत के अनुसार, 9 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें भारत कुमार पटेल नाम की आईडी से कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी.

आरोप है कि पोस्ट में अदिति यादव के खिलाफ चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े गलत दावे किए गए थे. साथ ही एक फोटो को एडिट कर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी तथ्यों पर आधारित थी और इसका उद्देश्य सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »