UP: गुब्बारा फुलाते समय चली गई मासूम की जान, सांस की नली में फंस गया था फटा हुआ बैलून

आनन-फानन घरवाले बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर गए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मासूम ने दम तोड़ दिया.  इस घटना से उसके घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि खेल-खेल में बच्चे की जान चली जाएगी. 

Advertisement
गुब्बारा फुलाते समय मासूम की मौत (सांकेतिक फ़ोटो)
गुब्बारा फुलाते समय मासूम की मौत (सांकेतिक फ़ोटो)

बी एस आर्य

  • अमरोहा ,
  • 22 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

यूपी के अमरोहा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक मासूम की गुब्बारा फुलाते समय जान चली गई. दरअसल, गुब्बारा फुलाते टाइम वो अचानक फट गया था जिससे उसका टुकड़ा बच्चे के गले में फंस गया. वो दर्द से तड़पने लगा. आनन-फानन घरवाले उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. 

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मासूम ने दम तोड़ दिया.  इस घटना से मासूम के घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि खेल-खेल में बच्चे की जान चली जाएगी. 

Advertisement

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना अमरोहा के गजरौला की है. मृतक बच्चे की उम्र महज 10 साल थी. वह 5वीं का छात्र था. बीते दिन घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इस दौरान खेल-खेल में वो अपने मुंह से गुब्बारा फुलाने लगा. 

तभी गुब्बारा फट गया और एक झटके में उसके मुंह के अंदर चला गया. गले में गुब्बारा फंसने के कारण वो तड़पने लगा. उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. फिर वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. 

जिसके बाद साथ खेल रहे बच्चों ने मासूम के परिजनों को इसकी सूचना दी तो घर में हड़कंप मच गया. फौरन घरवाले बच्चे को लेकर अस्पताल भागे. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. मां का रो-रो कर बुरा हाल है. घरवालों को यकीन नहीं हो रहा है कि इस तरह उनका लाल दुनिया छोड़कर चला जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »