UP: पैसों के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पैसों को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. जबकि उसके बड़े भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

Advertisement
पैसों के विवाद में युवक की हत्या. (Photo: Representational ) पैसों के विवाद में युवक की हत्या. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • सुल्तानपुर,
  • 23 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पैसों को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. जबकि उसके बड़े भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कटावन गांव में एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई और उसके बड़े भाई को गंभीर चोटें आईं. मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है. कुड़वार थाने के एसएचओ अमित मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात बकाया पैसे लेने अपने चाचा फागुलाल के घर गए संजय निषाद (24) की हत्या कर दी गई और उनके बड़े भाई विजय कुमार निषाद (30) गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: UP: भदोही कोर्ट का फैसला, युवक की हत्या के जुर्म में तीन भाइयों को आजीवन कारावास

विवाद के बाद बहस और फिर कर दी गई हत्या

बकाया पैसे को मांगने को लेकर दोनों भाइयों की चाचा से बहस हुई. जिसके बाद दोनों पर हमला कर दिया गया. जिससे दोनों भाई घायल हो गए. घटना के बाद घायल संजय को सरकारी मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विजय कुमार को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल ले जाया गया है.

Advertisement

पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सभी आरोपी पीड़ित के परिवार और रिश्तेदार हैं. पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »