झांसी में शर्मसार कर देने वाली घटना, नवजात के शव को झाड़ियों में ले जाकर कुत्तों ने नोच-नोच कर खाया

झांसी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक नवजात बच्चे के शव को कुत्तों ने झाड़ियों में ले जाकर नोच नोच कर खाया और फिर उसे मोहल्ले के पार्क में छोड़ दिया. लोगों ने जब शव को देखा तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी,
  • 30 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. झांसी मेडिकल कॉलेज के सामने डिफेंस कॉलोनी में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने कुत्ते को एक नवजात बच्चे के शव को झाड़ियों में ले जाते हुए देखा.

नवजात बच्चे के शव को कुत्ते आधा खा चुके थे और आधा शव कॉलोनी के पार्क के मैदान में पड़ा था. कुत्ते उस बचे हुए आधे शव को भी खाने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement

कुत्ते को नवजात का शव खाते हुए देखकर कॉलोनी के चौकीदार ने कुत्तों को भगाया और कॉलोनी के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया. लोगों ने शव को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे का शव नजदीकी नर्सिंग होम का हो सकता है क्योंकि यहां कई नर्सिंग होम हैं. 

लोगों ने कहा कि नर्सिंग होम में अक्सर गर्भपात कराए जाने की शिकायत मिलती रहती है. फिलहाल पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इससे थोड़े दिनों पहले कन्नौज से भी ऐसा ही मामला सामने आया था.

कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद बच्चे के परिजनों ने देखा कि आवारा कुत्तों का झुंड शव को नोच रहा था. यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. 

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एसबीएस इंटर कॉलेज के पीछे काशीराम कॉलोनी में ओमकार नाम के शख्स का परिवार रहता था. 

ओमकार ने बताया कि वह रात में घर पर पहुंचा था. इस दौरान उसका 9 वर्षीय बेटा प्रिंस घर के बाहर निकला निकला था. इसके बाद जब उसे देखा तो उसका कोई पता नहीं चला. देर रात तक उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. बाद में उसका शव बरामद हुआ.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »