कलयुगी बेटे की हैवानियत: बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, गिरेबान पकड़कर झकझोरा; रूह कंपा देने वाला VIDEO VIRAL

सहारनपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद भावुक और परेशान करने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
सहारनपुर में बेटे ने पिता को पीटा (Photo- ITG) सहारनपुर में बेटे ने पिता को पीटा (Photo- ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ हिंसक मारपीट की. आरोपी गुलफिशान ने पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते अपने लाचार पिता तहसीन पर अचानक हमला कर दिया. इस दिल दहला देने वाली वारदात का वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत इस अमानवीय कृत्य का संज्ञान लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है. पूरा मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव का है. 

Advertisement

थप्पड़ मारे, मुक्के जड़े और झकझोरा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी गुलफिशान अपने बुजुर्ग पिता तहसीन के साथ बेहद अभद्र व्यवहार कर रहा है. वह अपनी मर्यादा भूलकर पहले पिता को जोरदार थप्पड़ मारता है और फिर उन पर मुक्का जड़ देता है. इतने से भी जब बेटे का दिल नहीं भरा, तो उसने अपने लाचार पिता का गिरेबान पकड़ लिया और उन्हें बुरी तरह झकझोरने लगा.

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दबोचा

पिता के साथ हुई इस हैवानियत को देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश फैल गया है. वीडियो के आधार पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को तुरंत दबोच लिया. थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक संपत्ति के विवाद का लग रहा है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है.

Advertisement

मानसिक बीमारी का दावा

प्रशासनिक तफ्तीश के बीच आरोपी के परिजनों ने एक अलग दावा पेश किया है. परिजनों का कहना है कि आरोपी गुलफिशान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. हालांकि, पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद तमाम साक्ष्यों को खंगाल रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी पुख्ता तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »