लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. जांच के दौरान सामने आया कि करीब एक साल पहले अगस्त 2025 में किसान बाजार के कैफे में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों ने शिवा से एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा था, जिसकी एफआईआर विभूतिखंड थाने में दर्ज हुई थी. इस मामले का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. घटना के बाद आरोपी आदिल और तारिक के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपियों के मेडिकल कॉलेज से निकलकर बहराइच के रास्ते नेपाल फरार होने की आशंका जताई जा रही है.
पुरानी रंगदारी और वायरल ऑडियो
शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड थाने में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ रंगदारी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी. 11 अगस्त की रात कैफे में हुई इस घटना और दो दिन में एक लाख रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी से जुड़ा ऑडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसकी जांच की जा रही है.
श्रद्धा के इशारों और प्रताड़ना की कहानी
जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा दुबे कारोबारी शिवा शर्मा को जेवर चोरी का झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित करती थी. जब भी श्रद्धा बुलाती थी, शिवा उसके फ्लैट पर पहुंच जाता था. शिवा पर कर्ज होने और रुपये न चुका पाने की बात भी सामने आई है. फ्लैट से मिली नशीली दवाओं व सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और बैंक खातों को खंगाला जा रहा है.
नेपाल भागने की आशंका और पुलिस की दबिश
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज से निकलकर सभी आरोपियों ने इकट्ठे होकर लखनऊ से भागने की योजना बनाई. पुलिस की तीन टीमें दुबग्गा निवासी आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के घर दबिश दे चुकी हैं. पुलिस को आशंका है कि श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य आरोपी बहराइच के रास्ते नेपाल निकल गए हैं, जिनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है.
आशीष श्रीवास्तव