श्रद्धा दुबे को कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ ला रही पुलिस

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. अदालत ने आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है. अब पुलिस आरोपियों को नागपुर से लखनऊ ले जा रही है.

Advertisement
श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांट पर भेजा गया. (Photo- ITGD) श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांट पर भेजा गया. (Photo- ITGD)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर जिला और सत्र अदालत से 24 अक्टूबर तक के लिए 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है.

कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद यूपी पुलिस अब तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना हो गई है. बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे नागपुर जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट एस.डी. कामत की अदालत में तीनों आरोपियों को पेश किया गया.

Advertisement

सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने अदालत के सामने आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है.

मंगलवार को ही होनी थी सुनवाई

इससे पहले मंगलवार रात को ही आरोपियों को नागपुर की अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन कानूनी और कागजी प्रक्रियाओं में देरी के कारण पेशी टल गई थी. पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपियों को पहले बेलतरोड़ी थाने लाया गया था, लेकिन वहां लॉकअप की उचित व्यवस्था न होने के कारण देर रात श्रद्धा दुबे को हुड़केश्वर पुलिस थाने में शिफ्ट करना पड़ा था.

क्या है पूरा मामला?

9 अक्तूबर 2026 को लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. शिवा संदिग्ध हालत में फ्लैट से नीचे गिर गया था, जिसके बाद उसकी मौत की मिस्ट्री गहरा गई. मृतक शिवा के परिवार ने उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर आरोप लगाए. शिवा की बहन ने दावा किया था कि श्रद्धा ने सोशल मीडिया के जरिए शिवा से कनेक्शन बढ़ाया था और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगी थी.

Advertisement

परिवार के मुताबिक, 2 जून को शिवा ने रोते हुए अपनी बहन को बताया था कि श्रद्धा उसे लगातार परेशान कर रही है. शिवा की मौत के बाद जब पुलिस ने श्रद्धा की तलाश शुरू की, तो जांच का दायरा सीतापुर, लखीमपुर और भारत-नेपाल सीमा तक जा पहुंचा. पुलिस की क्राइम ब्रांच और हजरतगंज थाने की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर हर पल कर रहा था उसकी मदद, वो चढ़ा पुलिस के हत्थे

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

जांच के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में बरामद हुई थी. आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर नेपाल भागने की फिराक में थे. नेपाल के महीम नगर से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिनमें तीन लोग सड़क पार कर बस स्टेशन की तरफ जाते दिखे थे. फिलहाल, यूपी पुलिस आरोपियों को लखनऊ लाकर इस पूरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »