'यूट्यूब से बहुत अच्छी कमाई हो रही...' सीमा हैदर ने खोला राज, बोलीं- सचिन से नौकरी नहीं करवानी

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों सचिन मीणा के साथ यूट्यूब पर काम कर रही हैं. सीमा से जब पूछा गया कि यूट्यूब से कितनी कमाई हो रही है तो सीमा ने कहा कि बहुत ज्यादा अच्छी कमाई होने लगी है. सचिन को मैं नौकरी पर नहीं जाने दे रही.

Advertisement
सचिन मीणा और सीमा हैदर. सचिन मीणा और सीमा हैदर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

सीमा हैदर और सचिन मीणा बीते साल से ही सुर्खियों में हैं. इन दिनों दोनों यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी इनकम भी होने लगी है. हालांकि सीमा और सचिन शुरूआत से ही रील, वीडियो बनाने के शौकीन हैं. दोनों जब पहली बार नेपाल के होटल में मिले थे, उस दौरान भी कई वीडियो बनाए थे, जो वायरल हो गए थे.

Advertisement

एक इंटरव्यू में जब सचिन से काम और कमाई को लेकर पूछा गया तो सचिन मीणा ने कहा कि फिलहाल तो यूट्यूब ही चला रहे हैं. आगे कोई देखेंगे जैसे जैसे कोई काम समझ आएगा, वैसे शॉप खोलेंगे. सचिन ने कहा कि मिठाई की दुकान खोलेंगे.

सीमा और सचिन से जब सवाल किया गया कि यूट्यूब से कितनी कमाई हो जाती है. इसके जवाब में पहले तो सचिन ने जवाब देते हुए कहा कि काफी अच्छी कमाई हो जाती है. इसी बीच सीमा ने कहा कि यूट्यूब से बहुत ज्यादा अच्छी कमाई हो रही है. सीमा ने कहा कि सचिन को काम पर मैं ही नहीं जाने दे रही हूं.

सचिन ने काम को लेकर बात भी की, लेकिन सीमा ने नहीं जाने दिया

सीमा ने कहा कि हालांकि सचिन ने कुछ काम करने को लेकर दो बार कहीं पर बात भी की है, लेकिन मैं इन्हें काम पर नहीं भेज रही. सीमा ने कहा कि हमाने चैनल को खतरा हो जाता है. इसका खयाल रहता है. कभी कभी तरह तरह की खबरें आ जाती हैं, जिनकी वजह से डर सा लगा रहता है.

Advertisement

प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा ने क्या कहा?

बता दें कि सीमा और सचिन मीणा दोनों नोएडा में रहते हैं. इन दिनों सीमा की प्रेग्नेंसी खबरें भी सुर्खियों में हैं. सीमा ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को लेकर बताया कि इसमें कितनी सच्चाई है. सीमा ने प्रेग्नेंसी की बात को लेकर कहा है कि सभी को बहुत जल्द पता चल जाएगा. नया साल हमारे लिए खुशियां लेकर आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »