सोशल मीडिया पर बनाया ग्रुप, डरा-धमकाकर मांगते थे रंगदारी... संभल में पकड़ा गया बदमाशों का गैंग

यूपी के संभल में एक गैंग वॉट्सएप और फेसबुक पर ग्रुप बनाकर ऑपरेट हो रहा था. इसमें 25 से ज्यादा बदमाश शामिल थे. पुलिस ने इनमें से 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है. दो दिन पहले एक राहगीर को रोककर डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी. इस दौरान ये बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे.

Advertisement
राहगीर को रोककर मांगी थी रंगदारी. (Photo: ITG) राहगीर को रोककर मांगी थी रंगदारी. (Photo: ITG)

अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

यूपी के संभल में एक ऐसा गैंग चल रहा था, जिसने सोशल मीडिया पर ग्रुप बना रखा था. पुलिस का कहना है कि ये गैंग डरा-धमकाकर लोगों से रंगदारी मांगता था. इस गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास दो तमंचे, गाड़ी और कारतूस मिले हैं. इस बाबा गैंग कहा जाता था.

पुलिस का कहना है कि बाबा गैंग ने ही बीते दिनों एक राहगीर को रोककर रंगदारी मांगी थी. विरोध करने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे. इस घटना के बाद से एसओजी और सर्विलांस की टीमें गैंग की तलाश में थीं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाबा गैंग के नाम से ग्रुप बना रखा था.

Advertisement

रंगदारी मांगे जाने की घटना जुनावई थाना इलाके के दफ्तरा हिमाचल गांव के रहने वाले रामपाल के साथ हुई थी. दो दिन पहले रास्ते में कुछ युवकों ने रामपाल को रोक लिया था और खुद को बाबा गैंग का सदस्य बताते हुए रंगदारी मांगी थी. रामपाल ने मना किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग की थी.

रामपाल ने इस मामले की शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत ने पुलिस के साथ ही सर्विलांस और एसओजी की टीम को पड़ताल में लगाया. इसी बीच बाबा गैंग के 6 बदमाश कुलदीप, अमन सुरेंद्र, अंकित, प्रिंस और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर... मुरादाबाद में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी आशू उर्फ मोंटी

पूछताछ में सामने आया कि 25 से 30 बदमाश शामिल हैं, जो इस पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं. इस गैंग ने वॉट्सएप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ग्रुप बना रखा था. आरोपी अपने-अपने ग्रुप बनाकर लोगों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल संभल पुलिस पूरे नेक्सस की तलाश कर रही है.

एएसपी मनोज रावत ने कहा कि पुलिस ने छह आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और गाड़ी बरामद की गई है. 6 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि अंकित व अवधेश नाम के युवकों ने खुद को बाबा गैंग का सदस्य बताते हुए रास्ते में रोककर डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी. विरोध किया तो फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में केस दर्ज कर छह आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »