शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेमिका को ले गया जंगल, कपड़े उतारते ही कर दी हत्या... सहारनपुर में खौफनाक हत्याकांड

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में जंगल में मिले इमराना के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पिछले 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी. (Photo: Screengrabs) पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी. (Photo: Screengrabs)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को जंगल में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. मृतका की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी वाजिद की पत्नी इमराना के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक शमशाद और इमराना के बीच पिछले 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे.

Advertisement

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इमराना छुटमलपुर स्थित एक दवा कंपनी में काम करती थी. शमशाद कई बार उसे बाइक से नौकरी पर छोड़ने और लेने जाता था. इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए थे. इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बात चल रही थी और वह शमशाद से शादी के लिए पैसे मांग रही थी. शमशाद पैसे देने से इनकार करता था. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था.

पैसों की मांग से परेशान था शमशाद
पुलिस के अनुसार इमराना के एक अन्य व्यक्ति केसर उर्फ केशव से कथित संबंध को लेकर भी शमशाद उससे नाराज रहता था. वह इमराना पर उससे संबंध खत्म करने का दबाव बनाता था. लगातार विवाद और पैसों की मांग से परेशान होकर शमशाद ने इमराना की हत्या की साजिश रची.

Advertisement

13 अगस्त की शाम शमशाद इमराना को कंपनी से लेने गया. उसने पहले से हत्या की योजना बना रखी थी. पुलिस के मुताबिक उसने अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया था और बाइक में भी कुछ बदलाव किए थे, ताकि CCTV कैमरों में उसकी पहचान न हो सके. इसके बाद वह इमराना को प्रेम संबंध बनाने और पैसे देने का बहाना बनाकर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव के जंगल में ले गया.

जंगल में पहुंचने के बाद शमशाद ने इमराना से कपड़े उतारने को कहा. जैसे ही वह कपड़े उतारने लगी, शमशाद ने बाइक में रखा सरिया निकाल लिया और उसके सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से इमराना की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया. उसने इमराना का मोबाइल सरिया से तोड़कर पास के तालाब में फेंक दिया और सरिया भी तालाब में डाल दिया.

प्रेमी केशव के घर के पास जान बूझकर दिया हत्याकांड को अंजाम
पुलिस के मुताबिक शमशाद ने हत्या का शक इमराना के कथित पहले प्रेमी केसर उर्फ केशव पर डालने की कोशिश की. इसके लिए उसने जानबूझकर वारदात ऐसे स्थान पर की, जो उसके गांव के आसपास था. इतना ही नहीं, घटना के बाद वह इमराना के पति के साथ उसकी तलाश करने का नाटक भी करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो।.

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल के अलावा इमराना के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में शमशाद की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस का शक उस पर गहराता गया.इसके बाद पुलिस ने 22 अगस्त को हरौड़ा कट के पास से शमशाद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शमशाद ने इमराना की हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »