प्रयागराज: हाईटेंशन लाइन खींचते वक्त गिरा टावर, पांच मजदूर घायल, एक का पैर कटकर हुआ अलग

प्रयागराज के सहसों गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां जगबंधनपुर के पास रिंग रोड के निर्माण के दौरान 400 केवी की बिजली लाइन का वायर ब्रिज टावर गिर गया. इससे 5 मजदूर घायल हो गए. पश्चिम बंगाल से आए मजदूर ऊंचाई पर तार खींचने का काम कर रहे थे, उसी दौरान अचानक टावर गिर गया.

Advertisement
प्रयागराज में गिरा टावर. (Photo: Aajtak) प्रयागराज में गिरा टावर. (Photo: Aajtak)

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 29 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में बड़ा हादसा हो गया. यहां सहसों गांव में जगबंधनपुर के पास रिंग रोड बन रहा है. इसके पास 400 केवी वायर ब्रिज टॉवर पर कुछ मजदूर तार खींच रहे थे. उसी दौरान टावर गिर गया. इस घटना में पांच मजदूर घायल हुए हैं. मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया.

हादसे का शिकार हुए मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की स्थिति गंभीर होने पर प्रयागराज एसआरएन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया.

Advertisement

प्रयागराज गंगापार इलाके के सहंसों के पास रिंग रोड का कार्य चल रहा है. यहां बंगाल से दिल्ली को जोड़ने वाले तार का नया वायर ब्रिज टॉवर बनाकर उस पर तार खींचे जा रहे थे. शनिवार की दोपहर मशीन के जरिए ब्रिज टावर पर तार खींचे जा रहे थे, तभी अचानक टावर गिर पड़ा. इसकी चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर, कासिम, अनिरुद्ध, अब्दुल, पुतुल शेख, सलीम और छोट्टन गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिराने से आसपास की इमारतों को कितना हुआ नुकसान, कौन कराएगा मरम्मत?

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी के साथ पुलिस को सूचना दी गई. लोगों ने घायलों को सहसों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. वहां डॉक्टर ने सलीम की स्थिति गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया.

Advertisement

घायलों के साथ काम कर रहे मजदूर ने बताया कि दोनों तरफ से तार की खिंचाई मशीन के माध्यम से चल रही थी, उसी दौरान कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे. टावर गिरा तो उसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए.

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जायजा लिया. गंगापार डीसीपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से दिल्ली को जोड़ने वाली 400 केवी लाइन के तार खींचने का काम चल रहा था. इस दौरान एक टावर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसमें पांच मजदूर घायल हो गए. दो को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं तीन को प्रयागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »