पूल में पत्नी और बेटी के संग मस्ती... परिवार के साथ प्रतीक यादव का वो आखिरी ट्रिप

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रतीक की मौत से यादव परिवार में शोक का माहौल है. हाल ही में परिवार संग आइसलैंड ट्रिप की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वे पत्नी और बेटी के साथ नजर आए थे.

Advertisement
परिवार के साथ प्रतीक का वो आखिरी ट्रिप (Photo: itg) परिवार के साथ प्रतीक का वो आखिरी ट्रिप (Photo: itg)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

बुधवार तड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. उनके सौतेले भाई 38 साल के प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे.

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक के एकाएक निधन से परिवार सकते में है.

Advertisement

पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर मतभेद और तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, इन खबरों के बीच मार्च में दोनों परिवार के साथ आइसलैंड की यात्रा पर गए थे. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. इन खास पलों को प्रतीक यादव ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया था.परिवार के साथ के इस आखिरी ट्रिप पर वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे थी. फैमिली टाइम की इस खूबसूरत तस्वीर से दोनों के बीच सुलह के संकेत मिले थे.

प्रतीक के निधन के बाद मालूम हुआ कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उनका इलाज जारी था. बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

हाल के दिनों में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच क्लेश की खबरों के बावजूद दोनों परिवार के साथ ही रह रहे थे, लेकिन अंदरूनी मतभेद जारी रहने की चर्चा थी. प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही यादव परिवार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement