नोएडा में सपा डेलिगेशन की नो एंट्री! पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोका; प्रदर्शनकारी मजदूरों से जा रहे थे मिलने

नोएडा में प्रदर्शनकारी मजदूरों के हालात का जायजा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में निकले इस डेलिगेशन को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया है, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है.

Advertisement
सपा डेलिगेशन को रोकने के लिए तैनात नोएडा पुलिस (Photo- Screengrab) सपा डेलिगेशन को रोकने के लिए तैनात नोएडा पुलिस (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नोएडा ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नोएडा के प्रदर्शनकारी मजदूरों से मिलने के लिए रवाना हुआ. नोएडा पुलिस ने कानून-व्यवस्था और धारा 163 का हवाला देते हुए इस डेलिगेशन को डीएनडी (DND) फ्लाईवे पर ही रोक लिया. 

दरअसल, पुलिस ने पहले ही सपा नेताओं को नोटिस जारी कर नोएडा न आने की हिदायत दी थी. आगे बढ़ने की अनुमति न मिलने पर पुलिस सपा नेताओं को पुलिस लाइंस ले गई. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार लोकतंत्र की अवहेलना कर रही है और उनके नेताओं को नजरबंद कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

नोएडा हिंसा केस में पाकिस्तान कनेक्शन आने पर माता प्रसाद पांडे ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर सरकार को पाकिस्तान कनेक्शन का यकीन है, तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने दें; वे यहां रुकावटें क्यों डाल रहे हैं? पांडेय के मुताबिक, उन्हें पाकिस्तानियों को पकड़कर सजा देने दें. हम यहां कुछ भी रोकने नहीं आए हैं; हम तो बस उन लोगों का हालचाल जानने आए हैं जिनके साथ नाइंसाफी हुई है. देखते हैं पुलिस हमें कहां ले जाती है और क्या करती है.

संवाद के बजाय दमन का रास्ता

सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुन रही है. पार्टी का आरोप है कि डबल इंजन की सरकार में न्यूनतम मजदूरी सबसे कम है और सरकार केवल कुछ लोगों को मुनाफा कमाने देना चाहती है. अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

Advertisement

पुलिस लाइंस में होगी बातचीत

नोएडा पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से प्रतिनिधिमंडल को बॉर्डर पर रोका गया है. पुलिस का दावा है कि सपा नेताओं की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाएगी. इसके अलावा, पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे कुछ प्रदर्शनकारी मजदूरों को पुलिस लाइंस लेकर आएंगे ताकि प्रतिनिधिमंडल उनसे बातचीत कर सके. फिलहाल, भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण बॉर्डर पर गहमागहमी बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement