नोएडा में नए साल पर बिकी 20 करोड़ की शराब, आबकारी विभाग ने कमाए 13 लाख रुपये

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नई साल के जश्न के दौरान 20 करोड़ रुपये की शराब बिकी. 126 टेंपरेरी लाइसेंस जारी कर आबकारी विभाग को 13 लाख का राजस्व मिला. अवैध शराब की रोकथाम के लिए सात टीमें तैनात की गईंं थी. आबकारी विभाग ने बताया कि इस अवसर पर 126 टेंपरेरी लाइसेंस जारी किए गए थे.

Advertisement
(सांकेतिक फोटो) (सांकेतिक फोटो)

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 02 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस बार नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लोगों ने शराब की पार्टियों के जरिए जश्न मनाया, जिससे जिले में करीब 20 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई.

आबकारी विभाग ने बताया कि इस अवसर पर 126 टेंपरेरी लाइसेंस जारी किए गए, जिनसे विभाग को 13 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. इन लाइसेंसों के तहत लोग अपने घरों या कमर्शियल जगहों पर शराब पार्टी आयोजित कर सके.

Advertisement

नए साल पर बिकी 20 करोड़ की शराब

आबकारी विभाग के जिला अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को शराब की दुकानों की अवधि एक घंटे के लिए बढ़ा दी गई थी. सामान्य दिनों में दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती हैं, लेकिन 31 दिसंबर को ये रात 11 बजे तक खुली रहीं. इस एक घंटे के अतिरिक्त समय में विभाग को 10% अधिक शराब बिक्री से राजस्व प्राप्त हुआ.

सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि घर पर शराब पार्टी के लिए 4000 रुपये और कमर्शियल जगह के लिए 11000 रुपये में एक दिन का लाइसेंस दिया जाता है. इस साल इन लाइसेंसों की मांग में 20% की वृद्धि हुई.

26 टेंपरेरी लाइसेंस जारी किए गए थे

अवैध शराब की बिक्री रोकने और ओवरचार्जिंग पर नजर रखने के लिए आबकारी विभाग ने सात टीमें बनाई थीं, जो लगातार निगरानी कर रही थीं. विभाग ने नववर्ष पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री और राजस्व की वृद्धि को सकारात्मक रूप से देखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »