नोएडा में बेकाबू ऑडी ने ली बुजुर्ग की जान, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO

पुणे की तरह नोएडा में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार ऑडी कर ने मारी एक बुजुर्ग को इतनी जोरदार टक्कर मारी की, वह कई फीट ऊपर उछ्ल कर नीचे गिरे. जोरदार टक्कर के कारण उनकी मौके पर रही मौत हो गई. बुजुर्ग को टक्कर मारकर भागती हुई ऑडी कार और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए गई.

Advertisement
नोएडा में कार ने बुजुर्ग ने उड़ाया नोएडा में कार ने बुजुर्ग ने उड़ाया

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 26 मई 2024,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रविवार सुबह घर से बाहर निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. मामला थाना सेक्टर 24 इलाके कंचनचूंगा मार्केट के पास का है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 6 बजे गिझोड़ निवासी बुजुर्ग जनकदेव शाह सेक्टर 24 थाना इलाके कंचनचूंगा मार्केट के पास से गुजर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार सफेद रंग की ऑडी कार सामने से आई और बुजुर्ग को टक्कर मार दिया. इस दौरान बुजुर्ग ने बचने को कोशिश की. तबतक बहुत देर हो चुकी थी. टक्कर लगने के कारण बुजुर्ग काफी ऊंचाई तक उछल कर दूर जा गिरे. इस वजह से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement

वहीं घटना के बाद बुजुर्ग के परिजन और जानकार थाने पर पहुंच गए और लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गाड़ी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की पहचान करने में  जुटी हुई है.

बता दें कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक लग्जरी BMW कार ने एक ई रिक्शा को टक्कर मार दिया था. जिसमें दो लोगों कि मौत हो गई थी. अब एक बार फिर थाना क्षेत्र में लग्जरी गाड़ी से टक्कर मारने का मामला सामने आ गया है. फिलहाल पुलिस की टीम मृतक के परिजनों के साथ गाड़ी की पहचान करने में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »