प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की चाकू से रेत दिया गला, मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 21 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर उसके सगे भाई ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी बहन के एक युवक से बातचीत करने से नाराज था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं.

Advertisement
फोन पर बात करना भाई को नागवार गुजरा.(Photo: Screengrab) फोन पर बात करना भाई को नागवार गुजरा.(Photo: Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में 21 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके सगे भाई ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अदीबा के रूप में हुई है. आरोप है कि उसके 25 वर्षीय भाई आमिर ने उसकी हत्या की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे फोन पर बातचीत करती थी. इसी बात को लेकर परिवार में नाराजगी थी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आमिर ने कथित तौर पर चाकू से अपनी बहन की चाकू से रेत गला दिया. गंभीर रूप से घायल होने से अदीबा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा भी भारी पुलिस बल, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

Advertisement

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

मामले में ASP ने कही ये बात

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक युवती की उसके सगे भाई ने हत्या कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती किसी युवक से बातचीत करती थी और यही आरोपी का कथित मकसद था. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है. पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में नजर बनाए हुए है. वहीं युवती की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »