UP: खुदाई में निकला प्राचीन शिवलिंग... मुस्लिम परिवार ने मंदिर निर्माण को दी जमीन, पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धपरी गांव में मुस्लिम परिवार ने शिवलिंग मिलने के बाद मंदिर निर्माण के लिए एक बिस्वा जमीन दान कर दी. शिवलिंग खुदाई के दौरान मिला था. ग्रामीणों की मांग पर सकलैन हैदर और उनके परिजनों ने जमीन देने का फैसला किया. सावन के तीसरे सोमवार को पूजा शुरू हुई. वहीं, प्रशासन ने एहतियातन फोर्स तैनात कर दी है.

Advertisement
सावन के तीसरे सोमवार को पूजा की गई.(Photo: Uday Gupta/ITG) सावन के तीसरे सोमवार को पूजा की गई.(Photo: Uday Gupta/ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 28 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरी गांव में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए अपनी एक बिस्वा (लगभग 1364 स्क्वायर फीट) जमीन गांव को शिव मंदिर बनाने के लिए दान कर दी. यह फैसला तब लिया गया जब जमीन की नींव की खुदाई के दौरान वहां एक प्राचीन शिवलिंग मिला.

जानकारी के मुताबिक, सकलैन हैदर नामक व्यक्ति ने दान किए जमीन अपने रिश्तेदार अख्तर अंसारी को रजिस्ट्री के माध्यम से दी थी. जब अख्तर अंसारी बाउंड्री वॉल की खुदाई करवा रहे थे, तब जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला. यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चंदौली: सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे अलर्ट, DDU जंक्शन पर RPF-GRP मुस्तैद, ये है एक्शन प्लान

शिवलिंग मिलने की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शिवलिंग को पास के मंदिर में अस्थाई रूप से रखवाया गया. ग्रामीणों की यह मांग थी कि जिस स्थान पर शिवलिंग मिला है, वहीं एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाए.

इसी मांग के समर्थन में सकलैन हैदर और उनके परिवार ने एक बिस्वा निजी भूमि गांव को मंदिर निर्माण हेतु देने का निर्णय लिया. सकलैन हैदर ने कहा कि वह गांव में वर्षों से रहते हैं और हर त्योहार सभी समुदायों के साथ मिलकर मनाते हैं. इसलिए यह निर्णय आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना से लिया गया है.

सावन के तीसरे सोमवार को महिलाओं ने शिवलिंग को फिर से उसी स्थान पर स्थापित किया, जहां वह खुदाई में मिला था. इस स्थान पर पूजा-पाठ, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया. हजारों श्रद्धालु आसपास के गांवों से पहुंचकर पूजा कर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

Advertisement

स्थानीय विधायक नीरज त्रिपाठी और अन्य नेताओं ने सकलैन हैदर के इस निर्णय की सराहना की और इसे त्याग की भावना बताया. गांववाले इस निर्णय से बेहद खुश हैं और इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मान रहे हैं. सकलैन का यह कदम न केवल चंदौली, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »