Fatehpur: धारदार हथियार से हुई महिला की हत्या, खून से लथपथ लाश देख लोगों के उड़े होश

UP News: फतेहपुर में एक महिला की घर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई. शुरुआती जांच के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते महिला को मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घर में महिला को उतारा मौत के घाट घर में महिला को उतारा मौत के घाट

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 01 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार कर की गई है. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बे में बंद पड़े कमरे में एक महिला की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी. सुबह जब दूध वाला महिला के घर दूध देने आया तो उसने देखा कि घर का दरवाजा बंद है और आवाज लगाने के बाद भी कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 

घर में बंद कमरे में पड़ा मिला महिला का शव

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो देखा कि 42 वर्षीय हेमू केशरवानी मृत अवस्था में पड़ी हैं. खून से लथपथ लाश को देखकर लोगों के होश उड़ गए. पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की. 

पारिवारिक विवाद के चलते हुई महिला की हत्या

Advertisement

पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या पारिवावरिक विवाद के चलते हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है. आसपाल लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.  मृतका के पति मनोज केशरवाणी की मौत कोरोना काल में हो गई थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »