यूपी-बिहार-महाराष्ट्र-कर्नाटक... देख लीजिए 28 सीटों की विनर लिस्ट, किसे नफा-किसे नुकसान?

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों में से 27 सीट पर आए नतीजों ने राज्यों के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. एनडीए ने कुल सीटों में बढ़त जरूर बनाई, लेकिन विपक्षी दलों के अप्रत्याशित प्रदर्शन और कई वीआईपी सीटों पर हुए उलटफेर ने गेम बदल दिया.

Advertisement
देश के चार राज्यों की 28 एमएलसी सीट के नतीजे (Photo-ITG) देश के चार राज्यों की 28 एमएलसी सीट के नतीजे (Photo-ITG)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की कुल 28 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर चुनाव हुए हैं. यह एमएलसी चुनाव शिक्षक और स्नातक कोटे के हैं, जिनके नतीजे सामने आ चुके हैं. 27 एमएलसी सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए जबकि यूपी की एक वाराणसी स्नातक सीट पर मतगणना अभी जारी है.

एमएलसी चुनाव नतीजों ने राज्य स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने समग्र रूप से बढ़त बनाई है, वहीं राज्यों के स्तर पर कई चौंकाने वाले उलटफेर देखने को मिले हैं. आइए जानते हैं कि कौन कहां से जीता. इसके अलावा राज्यवार क्या रहे नतीजे और किस दल को मिला नफा तो किसे सहना पड़ा नुकसान.

Advertisement

यूपी की 11 एमएलसी सीट पर कौन जीता

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. सूबे की 11 एमएलसी सीटों में से 6 शिक्षक और पांच स्नातक कोटे की सीटें हैं. बीजेपी ने 6 सीटें जीत ली हैं, जिसमें चार सीटें शिक्षक कोटे की और 2 सीटें स्नातक क्षेत्र की हैं. वहीं, सपा 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है. सपा ने दो शिक्षक कोटे की और दो स्नातक क्षेत्र की सीटें जीती हैं और वाराणसी की स्नातक सीट पर नतीजे अभी आए नहीं हैं.

मेरठ स्नातक सीट पर बीजेपी के दिनेश गोयल जीते

मेरठ शिक्षक सीट पर बीजेपी के श्रीचंद शर्मा जीते

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते

Advertisement

लखनऊ शिक्षक सीट पर बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी जीते

आगरा स्नातक सीट पर बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह जीते

वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीते

आगरा शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल जीते

झांसी स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव जीते

लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह पटेल जीतीं

वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने अपनी हार मान ली है.

यूपी में किसे नफा और किसे नुकसान

सपा ने 2020 के अपने 3 सीटों के आंकड़े में सुधार करते हुए 5 सीटें हासिल कीं. पार्टी ने बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली लखनऊ स्नातक सीट और आगरा शिक्षक सीट पर सेंध लगाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वाराणसी की दोनों (शिक्षक व स्नातक) सीटों पर सपा ने बढ़त बनाकर अपने कैडर में नया जोश भर दिया.

बीजेपी एमएलसी चुनाव में 6 सीटें जीतकर भले ही आगे दिख रही हो, लेकिन अपने अभेद्य दुर्ग लखनऊ और आगरा में मिली शिकस्त ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है. बीजेपी 2020 में भी 6 सीटें जीतने में सफल रही थी, जिसके लिहाज से उसने अपना पुराना आंकड़ा बरकरार रखा है, लेकिन सपा की 5 सीटों पर जीत ने जरूर नई चुनौती खड़ी कर दी है.

Advertisement

बिहार की 8 एमएलसी सीट पर क्या रहे नतीजे

बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें चार स्नातक और चार शिक्षक कोटे की सीटें रहीं. चुनाव के नतीजों ने परंपरागत सियासत को बड़ा झटका दिया है. चुनाव नतीजों में आरजेडी, बीजेपी, जेडीयू, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की.

पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार जीते

कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के डॉ. एनके यादव जीते

दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी के सर्वेश कुमार जीते

तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार सिंह जीते

दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते

सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज जीते

तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी जीते

बिहार में किसे नफा और किसे नुकसान

बिहार विधान परिषद चुनाव में बीजेपी तीन एमएलसी सीटें जीतने में कामयाब रही है. आरजेडी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 30 सालों से काबिज बीजेपी के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को हराकर बड़ा उलटफेर किया. इसी तरह से प्रशांत किशोर की 'जन सुराज पार्टी' ने दरभंगा शिक्षक सीट जीतकर विधान परिषद में अपना पहला ऐतिहासिक खाता खोला.

Advertisement

बीजेपी को पटना शिक्षक सीट खोने से बड़ा झटका लगा, लेकिन तीन सीटें जीतकर उसने अपना वर्चस्व बनाए रखा. जेडीयू ने पटना स्नातक सीट को जीतकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दबदबे को तोड़ दिया है, वहीं कांग्रेस को दरभंगा सीट पर अपने निवर्तमान एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा की हार से भारी नुकसान उठाना पड़ा.

कर्नाटक के एमएलसी चुनाव में कौन जीता

दक्षिण भारत के कर्नाटक में चार एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें दो सीटें स्नातक और दो सीटें शिक्षक कोटे की रहीं. बीजेपी-जेडीएस (NDA) गठबंधन ने राज्य की चारों सीटों पर क्लीन स्विप किया. बीजेपी ने 3 सीटें (उत्तर-पूर्व शिक्षक, पश्चिम स्नातक, दक्षिण-पूर्व स्नातक) जीतीं, जबकि जेडीएस ने 1 सीट (बेंगलुरु शिक्षक) पर जीत दर्ज की.

बेंगलुरु शिक्षक सीट पर जेडीएस के एपी रंगनाथ जीते

उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर बीजेपी के शशिल जी. नामोशी जीते

पश्चिम स्नातक सीट पर बीजेपी के एसवी संकनूर जीते

दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट पर बीजेपी के केएम सुरेश जीते

कर्नाटक में किसे नफा और किसे नुकसान

एमएलसी चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने न सिर्फ अपनी तीन सीटें बचाईं, बल्कि जेडीएस उम्मीदवार एपी. रंगनाथ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पुत्तन्ना को हराकर बेंगलुरु शिक्षक सीट भी छीन ली. बीजेपी का सियासी दबदबा बना रहा, जिससे पार्टी के हौसले बुलंद हो गए हैं.

Advertisement

वहीं, राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी. प्रबुद्ध और शिक्षित वोट बैंक का पूरी तरह छिटकना कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय बन गया है. सत्ता में रहते एमएलसी चुनाव नहीं जीतना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है.

महाराष्ट्र के एमएलसी चुनाव में कौन जीता

महाराष्ट्र की 5 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक कोटे की सीटें हैं. महाराष्ट्र में महायुति (बीजेपी, शिवसेना-शिंदे और एनसीपी-अजित) और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला. 5 सीटों में से महाविकास आघाड़ी (MVA) को 3 सीटें मिलीं, जबकि सत्ताधारी महायुति ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस एक सीट जीतने में कामयाब रही तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) का खाता नहीं खुला.

नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी जीते

पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (एसपी) के हर्षदा देशमुख-जाधव जीते

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (एसपी) के डॉ. प्रतापसिंह पाटील जीते

पुणे शिक्षक सीट पर बीजेपी के कौस्तुभ गावडे जीते

अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना (शिंदे) के किरण सरनाईक जीते

महाराष्ट्र में किसे नफा और किसे नुकसान

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में सत्ताधारी एनडीए को तगड़ा झटका लगा है. कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने नागपुर स्नातक सीट पर जीत दर्ज कर सीएम देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी के गढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका दिया. शरद पवार की एनसीपी ने पुणे और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) की स्नातक सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी पकड़ साबित की.

Advertisement

नागपुर जैसी वीआईपी सीट हाथ से निकलना बीजेपी के लिए बड़ा झटका रहा. हालांकि, बीजेपी ने पुणे शिक्षक सीट (कौस्तुभ गावडे) और अमरावती शिक्षक सीट (शिवसेना के किरण सरनाईक) जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. बीजेपी और शिंदे का अलग-अलग चुनाव लड़ना महंगा पड़ा, उसका लाभ सीधे महाविकास अघाड़ी को मिला.

एमएलसी 28 सीटों के कुल आंकड़ों को देखें तो बीजेपी और एनडीए गठबंधन ने भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीती हों, लेकिन राज्यों के क्षेत्रीय विश्लेषण से साफ है कि शिक्षित और मध्यमवर्गीय मतदाता (शिक्षक और स्नातक) इस बार कई जगह सत्ता विरोधी लहर और स्थानीय मुद्दों के साथ खड़े नजर आए.

उत्तर प्रदेश में सपा का उभार, बिहार में जन सुराज की एंट्री और महाराष्ट्र व कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस के मिले-जुले प्रदर्शन ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »