बांदा: 701 जोड़ो का हुआ सामूहिक विवाह, दूल्हा दुल्हन के खाते में आए 35 हजार रुपये

बांदा में मंगलवार को 701 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा 13 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने निकाह पढ़ाकर कार्यक्रम को संपन्न कराया. सरकार की तरफ से दूल्हा दुल्हन के खाते में 35 हजार रुपये और 10 हजार का सामान भी गिफ्ट भी दिया गया.

Advertisement
701 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह 701 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 16 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में मंगलवार को 701 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजदू थे. उन्होंने नए जोड़ो को दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई दी. इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यदि किसी गरीब को सभी सुविधाएं मिल रही हैं तो वह PM मोदी और CM योगी के बदौलत हैं. 

Advertisement

इसके अलावा  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जन्म से लेकर बेटियों की शादी की जिम्मेवारी अगर कोई ले रहा है तो वह PM और CM हैं. सरकार हर गरीब को पक्का मकान, सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड, शौचालय दे रही है.

UP के इस जिले में योगी सरकार कराने जा रही इतने जोड़ो की शादियां, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां 

बता दें, जिला प्रशासन के नेतृत्व में मंगलवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. जिसमें पूरे जिले के सभी 8 ब्लॉकों से 701 जोड़े का सामूहिक विवाह के बाद दाम्पत्य जीवन में बंधे.  

701 जोड़े जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

सरकार की तरफ से दूल्हा दुल्हन के खाते में 35 हजार रुपये और 10 हजार का सामान भी गिफ्ट भी दिया गया. 13 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने निकाह पढ़ाकर कार्यक्रम को संपन्न कराया.

Advertisement

13 मुस्लिम जोड़ों को काजी ने निकाह पढ़ा

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ सहित मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह विशेष गौरव के क्षण हैं. गरीब बेटियों के सरकार हाथ पीले करा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »