अंडरवियर में लाश, चेहरे पर लिपस्टिक और सिगरेट के दाग: लखनऊ में जिस शिवा शर्मा की मौत पर मचा बवाल जानिए उसकी कहानी

लखनऊ के हजरतगंज में अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और उसके साथियों पर हत्या व ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है. मृतक के शरीर पर यातना और सिगरेट से दागने के निशान मिले हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
 शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे पर मर्डर का आरोप लगा है. (Photo-ITG) शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे पर मर्डर का आरोप लगा है. (Photo-ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

यूपी के लखनऊ में जिस शिवा शर्मा की मौत पर बवाल मचा हुआ है उसको लेकर नई जानकारी सामने आई है. दरअसल, शिवा का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. एक टाइम पर उस पर 50 हजार का इनाम तक घोषित था. यूपी एसटीएफ उसके पीछे पड़ी थी. बाद में उसे बिहार से अरेस्ट किया गया. अपने पास्ट के चलते ही कथित तौर पर वह घर से दूर रह रहा था. लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे उसके साथ रहती थी. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 30 अगस्त को गोमती नगर के क्लब में हुई फायरिंग मामले में शिवा नामजद आरोपी था. यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शिवा को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल से छूटने के बाद वह दोबारा सलाखों के पीछे जाने के नाम से सिहर उठता था. परिजनों का आरोप है कि श्रद्धा दुबे इसी डर का फायदा उठाकर अपनी राजनीतिक और रसूखदार पहुंच की धौंस देती थी और उसे ब्लैकमेल करती थी. 

आपको बता दें कि लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित 'अवध ग्रीन अपार्टमेंट' की चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने इसे हादसा या आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और अन्य साथियों पर सोची-समझी साजिश के तहत बर्बर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब शिवा नीचे गिरा तो उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था, चेहरे पर लिपस्टिक पुती हुई थी और शरीर पर सिगरेट से दागने के कई निशान थे. परिजनों के भारी विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने इन चोटों को पंचनामे में शामिल किया. मृतक की मां रंजना शर्मा ने रोते हुए बताया कि आरोपी महिला अपनी ऊंची पहुंच और रसूख की धौंस दिखाकर शिवा को पिछले चार महीनों से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रही थी. मां ने पुलिस को दोनों के बीच की वॉट्सऐप चैट्स भी सौंपी हैं.

शिवा के डर की एक मुख्य वजह उसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी था. वह गोमती नगर फायरिंग मामले में 50 हजार का इनामी था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था. परिजनों का आरोप है कि आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर उसे डराते थे. घटना से दो दिन पहले शिवा अपनी बीएमडब्ल्यू कार से घर से निकला था और उसी अपार्टमेंट में था.

फिलहाल, मां की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे, आदिल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. एसीपी हजरतगंज का कहना है कि हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »