हाथ-पैर बांधे, पीटा और मुंह में ठूंस दिया कपड़ा... लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में किशोरी से गैंगरेप

लखनऊ में बारिश के बीच सामने आई दरिंदगी की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एम में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बारिश से बचने के लिए रुकी एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए, मारपीट की और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

Advertisement
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में रुक गई थी पीड़िता. (Photo: Representational) बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में रुक गई थी पीड़िता. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच शर्मनाक वारदात ने झकझोर कर रख दिया. घटना आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एम में मंगलवार की शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई. यहां बारिश से बचने के लिए रुकी किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया. किशोरी पास के ही एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती है. वह रोज की तरह काम पर जा रही थी.

Advertisement

रास्ते में तेज बारिश होने पर किशोरी निर्माणाधीन इमारत में रुक गई थी. आरोप है कि बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने किशोरी को अंदर खींच लिया, जबकि बाकी साथी पहरा देते रहे. जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए, उसके साथ मारपीट की और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

जिस महिला के घर पर किशोरी काम करती है, उसने समय पर काम पर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू कराई. स्थानीय लोगों को शक हुआ तो निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोजबीन की गई, जहां तीसरी मंजिल पर किशोरी बदहवास हालत में मिली.

यह भी पढ़ें: मथुरा: पति से झगड़कर घर से निकली महिला, रास्ते में हुई गैंगरेप का शिकार, जानिए दरिंदगी की कहानी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग की छत की टंकी के पास छिपे मजदूरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तुरंत लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया. 

Advertisement

पुलिस ने मौके से पांच मजदूरों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी सीतापुर के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी मध्य के मुताबिक, घटना में रेप की पुष्टि हुई है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर रही है और पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »