CJP प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट, हर गतिविधि पर पैनी नजर... जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया पूरा प्लान

लखनऊ में CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार के मुताबिक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement
लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार. (Photo: Screengrabs) लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार. (Photo: Screengrabs)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

लखनऊ में CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

Advertisement

जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है. लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार जानकारी जुटा रही हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और फील्ड अधिकारियों को मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती
पुलिस प्रशासन ने शहर के अहम स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

अप्रिय घटना रोकने पर जोर
जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार के मुताबिक पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान गुंडागर्दी, गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए. पुलिस की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को मिलने वाली सूचनाओं पर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

प्रशासन की कोशिश है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर में शांति बनी रहे और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »