ललितपुर: पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत, घटना CCTV में कैद

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर दो युवक पेट्रोल पंप पर आते हैं. अचानक, बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे गिर जाता है. लोग फौरन उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं और उसे उठाकर पेट्रोल पंप के पास लिटाते हैं. लेकिन वह अचेत हो जाता है.

Advertisement
पेट्रोल पंप पर हार्ट अटैक से शख्स की मौत पेट्रोल पंप पर हार्ट अटैक से शख्स की मौत

aajtak.in

  • ललितपुर ,
  • 25 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया. इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.  सवा तीन मिनट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

पेट्रोल पंप पर हुआ हादसा

यह घटना ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौजना रोड पर हुई. टोरी गांव के रहने वाले हरवल अहिरवार अपने दोस्त सुकन के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आए थे. जैसे ही वे पेट्रोल पंप पर पहुंचे, बाइक के पीछे बैठे हरवल को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े. 

लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर जान नहीं बची

हरवल के गिरने के बाद पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सभी ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठ पाए. लोगों ने मिलकर उन्हें उठाकर पास में लिटाया, लेकिन तब तक हरवल की मौत हो चुकी थी. 

पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे इस दुखद पल का पूरा सच सामने आ गया. इस घटना ने एक बार फिर हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- मनीष सोनी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »