कानपुर-इटावा हाईवे पर खौफनाक हादसा: डिवाइडर से टकराते ही आग का गोला बनी कार, दो दोस्त जिंदा जले

Kanpur Road Accident: कानपुर-इटावा हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई, जिससे अंदर सवार दो दोस्तों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
डिवाइडर से टकराते ही आग का गोला बनी कार.(Photo:Screengrab) डिवाइडर से टकराते ही आग का गोला बनी कार.(Photo:Screengrab)

तनुज अवस्थी

  • कानपुर,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली नंबर की एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.

कानपुर देहात के डेरापुर थाना इलाके का यह मामला है. मृतकों की पहचान ओम शुक्ला-पुत्र राजीव शुक्ला निवासी बर्रा (कानपुर नगर) और गुरप्रीत सिंह ढिल्लो-पुत्र अजीत सिंह ढिल्लो, निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा (कानपुर नगर) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर सीओ डेरापुर, थाना प्रभारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार के अंदर दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी.

Advertisement

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर किनारे कराया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. देखें VIDEO:- 



सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को मुंगीसापुर के पास हाईवे पर वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर कार में आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने के बाद अंदर दो शव मिले. दोनों की पहचान कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »