उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सहेली ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी सहेली की पूरी जिंदगी ही तबाह कर दी. उसने एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पहले सहेली को दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ले लिए.
जेवर बिकवाए, देह व्यापार में उतारा
लड़की ने उसके जेवर तक बिकवा दिए. हद से तब हो गई जब और पैसा लेने के लिए आरोपी ने सहेली को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया उसको होटल में कांटेक्ट करके बुकिंग पर भेजने लगी. चारों तरफ से घिर चुकी लड़की ने आखिर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच करके सहेली को गिरफ्तार कर लिया और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है.
2023 में आई फ्रेंड रिक्वेस्ट पड़ी भारी
कानपुर के कल्याणपुर इलाके में रहने वाली एक लड़की को 2023 में इंस्टाग्राम पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना भारी पड़ गया. इस फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करके वह एक लड़की की सहेली बन गई. श्रद्धा कटियार नाम की इस सहेली ने धीरे-धीरे उसे नजदीकी बढ़ाई. इसके बाद इस लड़की को चार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से ऐसे चंगुल में फंसाया गया कि उधर से इसको ब्लैकमेल किया जाने लगा. लड़की को धमकी दी जाने लगी कि तुम्हारे अश्लील वीडियो और फोटो हमारे पास हैं. इनको तुम्हारे रिश्तेदार और दोस्तों को भेज दिया जाएगा.'
दो साल में लूटे 15 लाख और जेवर
लड़की के मुताबिक धीरे-धीरे 2 साल में उससे 15 लाख रुपए ले लिए गए . इसके बाद जब पैसे खत्म हो गए तो धमकी दी गई कि पैसे कहीं से भी दो और मुझे ब्लैकमेल करके एक होटल में देह व्यापार में धकेल दिया गया. ब्लैकमेल करने वाला उधर से सीधे-सीधे होटल में नंबर देकर भेजता था और मुझे गलत काम करवाता था वहां से जो पैसा मिलता था वह श्रद्धा कटियार अपने अकाउंट पर मंगवा लेती थी.
पकड़ी गई 'सहेली', बायफ्रेंड फरार
मजबूर और परेशान होकर इस लड़की ने आखिर पुलिस से शिकायत की जिसके बाद इसकी जांच कानपुर की क्राइम ब्रांच को दी गई. क्राइम ब्रांच के एसीपी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने इस मामले की जांच शुरू की तो सहेली और उसके बॉयफ्रेंड का पूरा कारनामा सामने आ गया. क्राइम ब्रांच की टीम ने सहेली श्रद्धा कटियार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि उसके बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है. एसीपी रंजीत कुमार का कहना है लड़की ने कल्याणपुर थाने में अपने साथ ब्लैकमेलिंग और गलत धंधे में डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद जांच क्राइम ब्रांच को मिली थी हमारी टीम ने जांच करने के बाद सहेली श्रद्धा कटिहार को गिरफ्तार करके चल भेज दिया है जबकि उसके बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं उनके मामले में भी जांच की जा रही है.
इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारी कैमरे पर बयान देने को तैयार नहीं है नहीं आरोपी श्रद्धा कटियार का फोटो जारी किया गया. फोन पर एसीपी जांच अधिकारी रंजीत कुमार ने पूरी जानकारी जरूर दी है अब सवाल यह खड़ा हो रहा है आखिर यह लड़की होटल में किन-किन हाई प्रोफाइल लोगों के पास भेजी जाती थी? क्या पुलिस उनका खुलासा कर पाएगी?
रंजय सिंह