'भाई, मुझे यहां अच्छा नहीं लग रहा, बुला लो...', मरने से एक दिन पहले रोते हुए किया था कॉल, शादी के 4 महीने बाद ही सपना की मौत

Jhansi Newly Married Woman Found Dead: झांसी में शादी के 4 महीने बाद सपना साहू नामक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत. भाई ने ससुराल वालों पर एसी-कूलर की मांग और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
सपना साहू की मौत के बाद भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप.(Photo:ITG) सपना साहू की मौत के बाद भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप.(Photo:ITG)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

UP News: झांसी में शादी के महज चार महीने बाद नवविवाहिता सपना साहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

32 साल की सपना साहू का विवाह 20 फरवरी 2026 को झांसी के झारखड़िया मोहल्ला निवासी अभिषेक साहू से हुई थी. अभिषेक बिसाती बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं.

Advertisement

सपना के भाई सत्येंद्र साहू का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर नाराज था और लगातार सोने की चेन, एसी और अन्य सामान की मांग कर रहा था. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही नया कूलर भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई.

परिजनों के मुताबिक, सपना 18 जून को मायके से वापस ससुराल गई थी. शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी भाई से फोन पर बात हुई थी. भाई का दावा है कि सपना ने कहा था, "मुझे यहां से ले जाओ, मेरा मन नहीं लग रहा है." परिवार ने बड़े ससुर की त्रयोदशी होने के कारण उसे मंगलवार को लाने का आश्वासन दिया था.

रविवार सुबह सपना के पति अभिषेक का फोन आया कि वह कुछ बोल नहीं रही है. सूचना मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे, जहां सपना कमरे में बेड पर बेसुध पड़ी मिली. उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

सत्येंद्र साहू का आरोप है कि उनकी बहन को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और पति भी उसे पर्याप्त समय नहीं देता था. उनका कहना है कि उन्हें आशंका है कि सपना की हत्या की गई है. इस संबंध में उन्होंने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है.

कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा. फिलहाल मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »