रोने का नाटक, अधिकारियों को बददुआ और फर्जीवाड़े के सबूत... आजम खान के घर यूं पूरी हुई IT की रेड

सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर तीन दिनों बाद आयकर विभाग की कार्रवाई खत्म हो गई है. कहा जा रहा है कि विभाग को जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं. एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सरकार का डेढ़ सौ करोड़ रुपये निवेश किया गया. यूनिवर्सिटी प्राइवेट होने के कारण आम आदमी सरकारी पैसे से बनी इमारत और यूनिवर्सिटी का लाभ नहीं ले सके. यह सब आजम खान के मंत्री रहते हुए हुआ था.

Advertisement
आजम खान के घर आयकर विभाग का छापा (फाइल फोटो). आजम खान के घर आयकर विभाग का छापा (फाइल फोटो).

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 16 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

आखिरकार समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के ठिकानों पर तीन दिन बाद आयकर विभाग की कार्रवाई खत्म हो गई. इनकम टैक्स द्वारा जुटाए गई जानकारी के बाद एक सूची तैयार की गई है. विभाग के पूर्व सेक्रेटरी और कुछ बड़े नामी लोगों से भी पूछताछ होगी. आयकर विभाग जौहर ट्रस्ट का 12-ए कैंसिल कर सकता है. इससे इनकम टैक्स में छूट नहीं मिलेगी. कहा जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई के बीच आजम खान ने रोने का नाटक भी किया. साथ ही अधिकारियों को बद्दुआ भी दी.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो विभाग को जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं. एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सरकार का डेढ़ सौ करोड़ रुपये निवेश किया गया. यूनिवर्सिटी प्राइवेट होने के कारण आम आदमी सरकारी पैसे से बनी इमारत और यूनिवर्सिटी का लाभ नहीं ले सके. यह सब आजम खान के मंत्री रहते हुए हुआ था.

एक ही मोहल्ले से 400-400 लोगों के नाम पर डोनेशन

इतना ही नहीं जल निगम द्वारा सीवेज पाइप का काम कराया गया. पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की बिल्डिंग बना दी गई. ट्रस्ट की दीवार तोड़कर सरकारी गेस्ट हाउस को यूनिवर्सिटी कैंपस में ले लिया गया. जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट में बड़े लेवल पर डोनेशन में फर्जीवाड़ा हुआ. एक ही मोहल्ले से 400-400 लोगों के नाम पर डोनेशन दिया गया. जब इन लोगों का ब्योरा और नाम मांगे गए तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.

Advertisement

ट्रस्ट का 12-A फॉर्म रद्द करने पर विचार कर रहा विभाग

इनकम टैक्स को अंदेशा है कि कालाधन खपाने के लिए फर्जी डोनेशन यूनिवर्सिटी के नाम पर दिखाया गया. इसका पूरा ब्योरा सहारनपुर में आजम खान के खास दीपक गोयल के पास से मिला है. इन सभी अनियमिताओं को देखकर आयकर विभाग जौहर ट्रस्ट का 12-A फॉर्म रद्द करने पर विचार कर रहा है. इसके बाद उन्हें टैक्स की छूट से बाहर होना पड़ेगा.

नमाज पढ़ते हुए अधिकारियों को बद्दुआ दे डाली

आजम खान को बीते कई सालों में कमाए गए पैसों पर 300 करोड़ रुपये के आसपास टैक्स चुकाना पड़ सकता है. इसके लिए एक विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली हेड ऑफिस भेजी जाएगी. इस पूरी कार्रवाई के बीच जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आजम खान कार्रवाई के वक्त रोने का नाटक करने लगे. साथ ही नमाज पढ़ते हुए अधिकारियों को बद्दुआ तक दे डाली. कहा कि तुम्हारे साथ बहुत बुरा होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »