IIT कानपुर के दो प्रोफेसर, शादी और FIR... घरेलू हिंसा से लेकर अफेयर तक, क्या हैं पत्नी के आरोप?

IIT कानपुर के एक प्रोफेसर के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और वैवाहिक क्रूरता के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें पति पर एक सहकर्मी और पहले एक पीएचडी छात्रा के साथ संबंध होने का भी आरोप है. शिकायत करने वाली महिला खुद भी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. इस मामले में आरोपी प्रोफेसर का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

Advertisement
कानपुर IIT में फैकल्टी हैं दोनों पति-पत्नी. (Photo: Representational) कानपुर IIT में फैकल्टी हैं दोनों पति-पत्नी. (Photo: Representational)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

IIT कानपुर के एक प्रोफेसर के खिलाफ उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत करने वाली महिला भी IIT कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. पुलिस से की गई शिकायत में घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और क्रूरता के आरोप हैं. इसी के साथ महिला ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप भी लगाए हैं. पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

शिकायत के मुताबिक, महिला की शादी IIT कानपुर के प्रोफेसर से दिसंबर 2012 में हुई थी. दोनों IIT कानपुर में फैकल्टी हैं और उनके दो बच्चे हैं. महिला का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से वह और उनके बच्चे लगातार मानसिक तनाव और डर के माहौल में हैं. उन्होंने पति के खिलाफ कानपुर के कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2022 में उनके पति का अपनी अधीनस्थ एक मैरिड पीएचडी छात्रा के साथ अफेयर था. इसके अलावा नवंबर 2025 से एक अन्य महिला प्रोफेसर के साथ भी संबंध होने का आरोप लगाया गया है.

पत्नी का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में सवाल किए, तो पति का व्यवहार और ज्यादा आक्रामक हो गया. आरोप है कि उन पर इस रिश्ते को स्वीकार करने और चुप रहने का दबाव बनाया गया. शिकायत में कई घटनाओं का सिलसिलेवार जिक्र किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और साजिश: पत्नी ने रोड पर रुकवाकर करवा दिया पति का कत्ल, फिर करने लगी गुमराह

महिला का आरोप है कि 11 नवंबर 2025 को उनके पति ने घर में तोड़फोड़ की, घरेलू सामान और बच्चों की किताबें फेंक दीं. शिकायत के मुताबिक, इस दौरान रसोई के चाकू से उन्हें डराने की भी कोशिश की गई. वहीं 15 जनवरी 2026 की घटना का हवाला देते हुए महिला ने आरोप लगाया कि कथित संबंध का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे आंख, कान और सिर में चोट आई.

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई 2026 को आरोपी प्रोफेसर ने उनकी मर्जी के खिलाफ घर में एंट्री करने की कोशिश की. विवाद बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों को बुलाना पड़ा. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घर में लगे CCTV कैमरों के जरिए उनकी और बच्चों पर लगातार नजर रखी जाती थी.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को चोटों की तस्वीरें, CCTV से जुड़े दस्तावेज, सुरक्षा विभाग को भेजे गए ईमेल और IIT कानपुर पुलिस चौकी सहित अन्य अधिकारियों को की गई शिकायतों की प्रतियां भी दी हैं. उन्होंने अपने और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल कानपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक आरोपी प्रोफेसर की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »