कपूर खानदान की लाडली बेटी खुशी कपूर का स्टाइलिश और किलर अंदाज इंटरनेट पर छाया रहता है. अब खुशी की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है.
खुशी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में खुशी बैकलेस बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं. बिकिनी टॉप संग एक्ट्रेस ने प्रिंटेड स्कर्ट पहना हुआ है.
रेड रिवीलिंग बिकिनी टॉप पहने खुशी कपूर डीवा लग रही हैं. बालों में स्लीक पोनीटेल और सटल ग्लोइंग मेकअप में उनका अंदाज देखते ही बनता है.
खुशी के किलर अंदाज पर फैंस दिल हार रहे हैं. बोल्ड लुक में खुशी बीच पर टशन दिखाती नजर आईं. उन्हें कई किलर पोज दिए.
खुशी की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. उनके फोटोज पर ओरी, चाची महीप कपूर और पिता बोनी कपूर ने भी रिएक्ट किया है.
बोनी ने बेटी की सिजलिंग तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में लिखा- मालदीव इससे पहले कभी इतना सुंदर नहीं लगा. मालदीव को आपको शुक्रिया कहना चाहिए, क्योंकि ये आपकी खूबसूरती को मैच करने की कोशिश कर रहा है.
बेटी की तस्वीरों पर पापा बोनी का कमेंट लोगों का दिल जीत रहा है. खुशी ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है.