सुल्तानपुर: ट्रक ड्राइवर से अफेयर में पति की हत्या, 'कातिल' पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार

सुल्तानपुर में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. ट्रक ड्राइवर अमित सिंह की पत्नी शिल्पी का अमित के ही साथी दीपक से प्रेम प्रसंग था. देर रात सोते समय दोनों ने धारदार हथियार से अमित को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार प्रेमी की तलाश में चार टीमें जुटी हैं.

Advertisement
सुल्तानपुर में पति की हत्या का आरोप पत्नी पर (Photo- Screengrab) सुल्तानपुर में पति की हत्या का आरोप पत्नी पर (Photo- Screengrab)

नितिन श्रीवास्तव

  • सुल्तानपुर ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया जबकि पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी प्रेमी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं.

ये मामला है लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का है. इसी गांव के रहने वाले अमित सिंह का विवाह कुछ वर्षों पूर्व शिल्पी सिंह से हुआ था. अमित सिंह ट्रक चलाने का कार्य करता था. अमित का साथी दीपक भी ट्रक चलाता था, जिसके कारण अक्सर वो अमित के घर आया करता था. इस बीच दीपक और शिल्पी में अवैध संबंध स्थापित हो गए. 

Advertisement

इस बात की जानकारी जब घर वालों को लगी तो दीपक और शिल्पी को समझाबुझा कर मामला शांत करवा दिया गया. लेकिन कल भी दीपक, अमित के घर आया हुआ था. देर रात जब अमित सो रहा था तो दीपक ने शिल्पी को उठाया और अमित पर किसी धारदार हथियार हमला कर दिया. इस घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई. 

इस बात की जानकारी जब आसपास के रहने वालों को लगी तो हड़कंप मच गया. आनन फानन पुलिस बुलाई गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अमित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है. फिलहाल, इस जघन्य वारदात के बाद अमित मौके से फरार हो गया. जबकि शिल्पी को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement