वजू के दौरान आया हार्ट अटैक! सहारनपुर मस्जिद में नमाज पढ़ने गए बुजुर्ग की मौत

सहारनपुर के बुड्ढाखेड़ा निवासी सराफत (पुत्र रियासत) की रविवार को मस्जिद में नमाज से पहले वजू करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. आशंका है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पेशे से मजदूर सराफत छह भाइयों में सबसे बड़े थे. उनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गमगीन माहौल में उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

Advertisement
मृतक सराफत नमाज पढ़ने गए थे मस्जिद (Photo- ITG) मृतक सराफत नमाज पढ़ने गए थे मस्जिद (Photo- ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

Uttar Pradesh News: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में नमाज से पहले वजू करते समय सराफत की अचानक तबीयत बिगड़ गई. आशंका जताई जा रही है कि उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते वह पीछे की ओर गिर पड़े. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. 

Advertisement

इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सराफत की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी सराफत पुत्र रियासत रविवार को गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे. नमाज से पहले वजू करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. ग्राम प्रधान हरीश चौधरी के मुताबिक, सराफत छह भाइयों में सबसे बड़े थे और सभी भाई अलग-अलग रहते हैं. वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. परिवार में उनकी एक बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा है. ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले सराफत की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ग्रामीणों के मुताबिक, सराफत नेकदिल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी हर कोई इस घटना से गमगीन नजर आया. बाद में गमगीन माहौल में सराफत को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »