8 बच्चों की मां को पति ने चाकू से गोदा, ईंट से कुचला सिर... फिर खुद भी दे दी जान

हरदोई के पुरवा कछेलिया गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. 52 वर्षीय लालपूत राठौर ने चरित्र पर शक के चलते अपनी 50 वर्षीय पत्नी जनुका देवी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद ईंट से उनका सिर कुचल दिया. वारदात के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी.

Advertisement
पुलिस ने पूरे मामले की शुरू की जांच. (Photo: Screengrabs) पुलिस ने पूरे मामले की शुरू की जांच. (Photo: Screengrabs)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 8 बच्चों की मां और अधेड़ उम्र पत्नी की पति ने हत्या कर दी. हत्या को अंजाम चरित्र शक में दिया गया. हालांकि, इसके कुछ देर पर आरोपी पति ने भी जान दे दी. घटना के वक्त घर में पति-पत्नी अकेले थे, जबकि उनके बच्चे दूसरे मकान पर थे. जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो बेटे ने जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े थे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

अधेड़ उम्र पत्नी की हत्या और उसके बाद पति की आत्महत्या का यह मामला पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव का है. यहां रहने वाले लालपूत (52) खेतीबाड़ी करते थे. उनके गांव में दो घर बने हुए हैं. लालपूत नशे करने का आदी थी, इसलिए घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि दोनों के आठ बच्चों में तीन पुत्र बाहर हैं, जबकि एक ऑटो चलाता है. घटना वाले दिन वह भी घर पर नहीं था. साथ ही दोनों बेटियां भी कहीं गईं हुईं थी. जबकि एक बेटा पुराने घर में था. बताया जाता है दोनों के बीच चरित्र पर शक को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.

शनिवार शाम लालपूत के बेटे पुष्पेंद्र अपने भाइयों के साथ दूसरे मकान पर था. घर में पति-पत्नी अकेले थे. देर शाम जब पुष्पेंद्र वापस लौटा तो आंगन में मां जमुका का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि पिता लालपूत का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था. जमुका पर चाकू से हमला किया गया था. इसके बाद ईंट से सिर को कुचला गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौके से चाकू और ईंट बरामद की गई है. 

Advertisement

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल पसरा हुआ है. संतोष कुमार सिंह सीओ, शाहाबाद हरदोई ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर की देर शाम की है. 

पति लालपूत राठौर (52 वर्ष) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी जनुका देवी (50 वर्ष) पर ईंट और सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »