पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या... हापुड़ की फ्लोर मिल में हुई खौफनाक वारदात, जानिए क्या है पूरा मामला

UP News: हापुड़ में दिवाली का विज्ञापन लेने फ्लोर मिल पहुंचे पत्रकार नसीम अहमद की मारपीट के बाद मौत हो गई. पुलिस ने मिल मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
दिवाली के विज्ञापन मांगने गए वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के आरोपी गिरफ्तार.(Photo:ITG) दिवाली के विज्ञापन मांगने गए वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के आरोपी गिरफ्तार.(Photo:ITG)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दीपावली के विज्ञापन के सिलसिले में जरौठी रोड स्थित एक फ्लोर मिल पर गए पत्रकार नसीम अहमद की मिल मालिक और उसके साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके और पत्रकारिता जगत में भारी आक्रोश व शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस मुख्य आरोपी फ्लोर मिल मालिक समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कोठी गेट के रहने वाले 60 वर्षीय नसीम अहमद एक दैनिक अखबार में पत्रकार थे. रविवार को वह दीपावली के विज्ञापन के सिलसिले में अपने सहयोगी चालक और चश्मदीद सलाउद्दीन के साथ जरौठी रोड स्थित अशोक कुमार गुप्ता 'तोड़ी वालों' की फ्लोर मिल पर गए थे.

चश्मदीद सलाउद्दीन ने रोते हुए बताया कि विज्ञापन मांगने की बात पर फ्लोर मिल परिसर में अचानक विवाद शुरू हो गया. आरोपियों ने उन्हें 'फर्जी पत्रकार' बताते हुए वहां से भगाने की कोशिश की और देखते ही देखते फ्लोर मिल मालिक अशोक गुप्ता समेत 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. 

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, लात-घूंसों और डंडों से की गई इस बेरहमी से पिटाई के बाद पत्रकार नसीम अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें हापुड़ के गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के तहत जरौठी रोड स्थित आटा मिल में विज्ञापन लेने गए पत्रकार नसीम अहमद के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एएसपी महेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक के दामाद की तहरीर पर हापुड़ देहात थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने नामजद 3 मुख्य आरोपियों अशोक कुमार गुप्ता कपिल अग्रवाल और नरेश कुमार को रॉयल एन्कलेव कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »