ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या एक बार फिर सामने आई है. देर शाम गौर सिटी-2 के अंदर भीषण जाम लग गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम का वीडियो एक हाईराइज सोसायटी से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.
वायरल वीडियो में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. जिसमें केवल दूर-दूर तक लंबा जाम और जाम में खड़ी गाड़ियों की जगमगाती लाइट दिखाई दे रही है. वीडियो के साथ पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेट्रो को एकमात्र सहारा बताया है.
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी और आसपास के इलाकों में जाम लगने की समस्या अक्सर सामने आती रहती है. पीक आवर्स में बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के चलते लोगों को परेशानी होती है. जाम की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी लंबे समय से राहत की मांग कर रहे हैं. देखें VIDEO:-
ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी को जाम से राहत के एक संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे जाम के कारणों और वाहनों की कतार की वास्तविक लंबाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अरुण त्यागी