भागता रहा युवक, गोलियां बरसाते रहे बदमाश... ग्रेटर नोएडा में हत्या का दहला देने वाला VIDEO

ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में चार दिन पहले हुई युवक की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में हमलावर युवक को दौड़ाकर गोलियां मारते नजर आ रहे हैं. छह गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए थे.

Advertisement
युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारते बदमाश. (Photo: Screengrabs) युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारते बदमाश. (Photo: Screengrabs)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में हमलावरों से बचने के लिए युवक भागता नजर आ रहा है, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हैं और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देते हैं. छह गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

Advertisement

CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात
यह सनसनीखेज घटना चार दिन पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में हुई थी. अब घटना से जुड़ा CCTV वीडियो सामने आने के बाद वारदात की भयावहता एक बार फिर चर्चा में है. वीडियो में युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता दिखाई देता है. इसी दौरान हमलावर उसे दौड़ाकर निशाना बनाते हैं और उस पर गोलियां चलाते हैं. फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ थी कि युवक को छह गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर भागे हमलावर
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए थे. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है.

Advertisement

दो आरोपी गिरफ्तार, चार अब भी फरार
इस हत्याकांड में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. हालांकि, वारदात में शामिल बताए जा रहे चार शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

CCTV वीडियो सामने आने के बाद इस हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. दिनदहाड़े युवक को दौड़ाकर गोलियां मारने की इस घटना ने जहांगीरपुर के कारोबारियों और स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है. अब फरार शूटरों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »