'पुलिस सुनती तो बच जाती जान...' गाजीपुर विनीत राय मर्डर केस में पीड़ित पिता का फूटा गुस्सा, कटरा गैंग पर लगाया आरोप

गाजीपुर के गौसाबाद में बिंदु होटल के बाहर व्यवसायी विनीत राय की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हाई प्रोफाइल मर्डर के बाद जिले में भारी आक्रोश है. पीड़ित पिता ने कटरा गैंग के सरगना पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है.

Advertisement
विनीत राय के अंतिम संस्कार में पहुंचे पुलिस अधिकारी (Photo- Screengrab) विनीत राय के अंतिम संस्कार में पहुंचे पुलिस अधिकारी (Photo- Screengrab)

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर ,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

यूपी के गाजीपुर में 28-29 मई की रात दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर होटल व्यवसायी विनीत राय उर्फ हनी राय की गोली मारकर हत्या कर दी. विनीत राय होटल का संचालन देखते थे और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. परिजनों ने इस मामले में ढाई वर्ष पुराने विवाद को लेकर शंकर पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ईरज राजा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं, जो बिहार और आसपास के जनपदों में दबिश दे रही हैं. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के बाहर का है.  

Advertisement

शमशान घाट पहुंचे डीएम अनुपम शुक्ल

इस चर्चित हत्याकांड के बाद गंगा किनारे शमशान घाट पर विनीत राय के अंतिम संस्कार में डीएम अनुपम शुक्ल और एसपी सिटी राकेश कुमार समेत भारी प्रशासनिक अमला पहुंचा. डीएम चिता को अग्नि दिए जाने तक वहीं मौजूद रहे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय का भरोसा दिलाने के लिए उनके घर पर एसपी, डीआईजी और एडीजी पीयूष मोडिया भी पहुंचे.

पिता का आरोप- पुलिस सुनती तो बच जाती जान

मृतक के पिता आलोक राय ने मीडिया के सामने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2024 से उनके बेटे से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी. उन्होंने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय पर हत्या करवाने का सीधा आरोप लगाया. आलोक राय ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण आज उनका बेटा इस दुनिया में नहीं है.

Advertisement

रो-रोकर बुरा हाल, दो माह की बेटी अनाथ

विनीत राय की मौत के बाद उनकी पत्नी अदिति राय का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने फफकते हुए सवाल पूछा कि उनके पति का क्या कसूर था, जो दो माह की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया. वहीं वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने मर्डर पॉइंट का निरीक्षण कर बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »