गाजियाबाद में निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरा, मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी

गाजियाबाद के साहिबाबाद में निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से तीन को अस्पताल भेजा गया है और दो की तलाश जारी है.

Advertisement
गोदाम हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. (Photo: ITG) गोदाम हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. (Photo: ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए. इनमें से तीन को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है. दो अन्य मजदूरों की तलाश जारी है. हादसा साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में हुआ. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

जानकारी के मुताबिक, शहीद नगर में करीब 200 गज में गोदाम बनाया जा रहा था. इसकी ऊंचाई करीब 25 फुट बताई गई है. निर्माण के दौरान गोदाम का लेंटर गिर गया. उस वक्त वहां मजदूर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू किया. अब तक तीन मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका है. बाकी दो मजदूरों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
 

 

दो मजदूरों की तलाश जारी

इस हादसे में कुल पांच मजदूरों के दबने की सूचना है. तीन मजदूरों को बाहर निकालने के बाद अब बचाव दल का ध्यान बाकी दो लोगों को सुरक्षित निकालने पर है. स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है.

फिलहाल, हादसा कैसे हुआ और लेंटर गिरने की वजह क्या थी, इसकी जानकारी नहीं है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »