गाजियाबाद कोर्ट में इस वजह से हुआ बवाल, जानें जज-वकील विवाद के बाद पुलिस लाठीचार्ज की इनसाइड स्टोरी

गाजियाबाद की जिला अदालत में मंगलवार को सुनवाई के दौरान जज और वकीलों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद जजों ने पुलिस बुला ली और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिससे कई वकील जख्मी हो गए. आइए जानते हैं इस पूरे विवाद की असली वजह?

Advertisement
कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

गाजियाबाद जिला जज के चैंबर में एक मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों और जिला जज के बीच बहस हो गई थी. जिसके बाद जिला जज ने मौके पर पुलिस बुला ली. इस दौरान पुलिस ने वकीलों की कोर्ट रूम में ही पिटाई कर दी. वकीलों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आइए जानते हैं कि किस वजह से वकील और जिला जज के बीच विवाद हुआ था?

Advertisement

इस वजह से हुआ बवाल

जानकारी के मुताबिक गाज़ियाबाद जिला जज के चैंबर में अग्रिम जमानत के संबंध में सुनवाई चल रही थी. मामले में 28 तक कि अग्रिम जमानत थी. सुनवाई के दौरान वकील की ओर से इस केस को किसी और को ट्रांसफर करने को कहा गया. लेकिन जिला जज की तरफ से मना कर दिया गया. जिससे वकील अग्रेसिव हो गए. इस दौरान वकीलों ने जज साहब के चैंबर में घुसने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: VIDEO: गाजियाबाद कोर्ट में भिड़े वकील और पुलिस, फेंकी कुर्सियां; देखें बवाल की तस्वीरें

वहीं, जब पुलिस जज को सुरक्षित करके चैंबर में ले जा रही थी तो वकीलों ने पुलिस चौकी के समान में आगजनी की. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और कई पुलिस वाले चोटिल हो गए. जानकारी के मुताबिक नाहर सिंह यादव वकील थे, जिला जज के कमरे में उन्हीं के एक केस के सिलसिले में सुनवाई के दौरान बहस हुआ. 

Advertisement

12 बजे हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक वकीलों और जजों के बीच दोपहर 12 बजे विवाद हुआ था. फिलहाल कोर्ट परिसर में पुलिस और पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है. वहीं, वकीलों ने इस पूरी घटना को लेकर बार की मीटिंग भी बुलाई थी. पुलिस द्वारा वकीलों को पीटे जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें पुलिसकर्मी वकीलों को पीटते नजर आ रहे थे. साथ ही इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी कोर्ट रूम के अंदर की कुर्सी भी उठाकर पीटते नजर आ रहे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »