'लड़की हिंदू है और हम मुस्लिम जाट...', मोनालिसा से शादी पर फरमान के पिता जफर अली नाराज, बोले- यह उसकी पहली गलती

Viral Girl Monalisa Wedding Controversy: उत्तर प्रदेश के बागपत से 'वायरल गर्ल' मोनालिसा और फरमान खान की शादी में अब एक नया मोड़ आ गया है. जहां पहले सिर्फ लड़की के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे, वहीं अब फरमान के पिता और भाई ने भी इस रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया है.

Advertisement
बागपत में फरमान के पिता ने मोनालिसा संग निकाह को ठुकराया.(Photo:ITG) बागपत में फरमान के पिता ने मोनालिसा संग निकाह को ठुकराया.(Photo:ITG)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

Farman Monalisa Wedding Viral News: उत्तर प्रदेश के बागपत में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा से शादी करने वाले युवक फरमान को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है. फरमान के पिता जफर अली ने इस शादी पर खुलकर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं हैं, क्योंकि लड़की हिंदू है जबकि उनका परिवार मुस्लिम जाट समाज से ताल्लुक रखता है. पिता के इस बयान के बाद पूरे इलाके में इस शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
 
दरअसल, बागपत जिले के पलड़ा गांव के रहने वाले फरमान खान का चर्चित युवती मोनालिसा से शादी करने का मामला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं अब फरमान के पिता जफर अली का बयान सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है. 

Advertisement

जफर अली ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वह इस शादी से खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि उनका परिवार मुस्लिम जाट समाज से है जबकि मोनालिसा हिंदू धर्म से संबंध रखती है. ऐसे में यह रिश्ता उन्हें मंजूर नहीं है. 

पूरे इलाके में चर्चा

पिता के इस बयान के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि फरमान और मोनालिसा की शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया. वायरल वीडियो और पोस्ट के चलते यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: 'मेरी बेटी को आंखों के सामने छीन ले गए...', हताश होकर केरल से लौटे मोनालिसा के पिता 

Advertisement

पिता ने कहा- परिवार में आएगी समस्या
 
फरमान के पिता जफर अली ने कहा, ''मैं शादी से खुश नहीं हूं. वह दूसरे दूसरे धर्म की .है हम मुस्लिम जाट हैं. ऐसे में परिवार में आगे समस्या आएगी. फरमान कभी-कभी गांव आता था. लेकिन उसने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि वह शादी कर रहा है. उसकी यह पहली गलती है. हम उसे कुबूल नहीं करते.'' 

भाई को मीडिया से मिली जानकारी

फरमान के भाई शमद का कहना है, ''हमें फरमान की शादी का पता मीडिया से चला जब उसने मंदिर में शादी की. उसने कभी जिक्र नहीं किया कि वह मोनालिसा से शादी करेगा. मोनालिसा को सिर्फ इतना जानते हैं कि उसने कई फिल्मों में फरमान के साथ काम किया है, लेकिन यह फरमान ने अच्छा नहीं किया. हम इससे खुश नहीं हैं.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement